सीएम योगी की भू-माफियाओं को चेतावनी: ‘किसी की जमीन पर अवैध कब्जा किया तो होगी सख्त कार्रवाई’

सीएम योगी की भू-माफियाओं को चेतावनी: ‘किसी की जमीन पर अवैध कब्जा किया तो होगी सख्त कार्रवाई’

गोरखपुर | उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने तीन दिवसीय गोरखपुर प्रवास के दूसरे दिन गुरुवार सुबह गोरखनाथ मंदिर परिसर में ‘जनता दर्शन’ का आयोजन किया।
महंत दिग्विजयनाथ स्मृति सभागार के बाहर आयोजित इस कार्यक्रम में तड़के से ही पहुंचे लगभग 200 लोगों की समस्याओं को मुख्यमंत्री ने खुद एक-एक कर सुना और उनके त्वरित समाधान का आश्वासन दिया।
प्रमुख बिंदु एवं मुख्य निर्देश:
भू-माफियाओं पर नकेल: मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि यदि कोई व्यक्ति किसी की जमीन पर अवैध रूप से कब्जा करता है, तो ऐसे भू-माफियाओं के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए।
स्वास्थ्य एवं आर्थिक
सहायता: * कई फरियादियों ने गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए आर्थिक मदद की गुहार लगाई। सीएम ने अधिकारियों को तुरंत एस्टीमेट बनवाकर वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
PGI लखनऊ में बेड दिलाने आई एक युवती की मांग पर भी अधिकारियों को त्वरित सहायता के निर्देश जारी किए गए।
पारिवारिक व अन्य विवाद:
ससुराल वालों द्वारा घर में न रहने देने की शिकायत लेकर पहुंची महिला के मामले में सीएम ने निर्देश दिया कि ससुराल पक्ष को समझाया जाए और बात न बनने पर महिला को उसका हक और कब्जा दिलाया जाए।
निर्दोषों को न्याय का भरोसा देते हुए उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति किसी मामले में गलत फंसाया गया है, तो निष्पक्ष जांच कर उसे न्याय दिलाया जाएगा।
स्नेहपूर्ण पल: जनता दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री ने परिसर में आए बच्चों को दुलारा और उन्हें चॉकलेट भी बांटी।
इसके अलावा उन्होंने मंदिर की गौशाला में जाकर गौ-सेवा भी की।



