Breaking Newsभारत

लखीमपुर-खीरी : 400 परिवारों को मिली बाढ़ राहत किट , पीड़ितों ने महसूस की राहत

400 परिवारों को मिली बाढ़ राहत किट , पीड़ितों ने महसूस की राहत

बाढ़ राहत केंद्र कटौली में विधायक की मौजूदगी में पीड़ितों को बांटी गई बाढ़ राहत किट

(अनुपम मिश्रा)

लखीमपुर-खीरी। धौरहरा तहसील अंतर्गत ईसानगर क्षेत्र के तटवर्ती इलाकों में आई बाढ़ से जन जीवन अस्त व्यस्त है, लोगों का जीना दूभर है,बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत देने के लिए प्रशासन की ओर से राहत सामग्री वितरण किया जा रहा है। रविवार को बाढ़ राहत वितरण केंद्र कटौली में धौरहरा विधायक विनोद शंकर अवस्थी की उपस्थिति में बाढ़ प्रभावित गांवों के 400 परिवारों को बाढ़ राहत किट बांटी गई, राहत किट मिलने से बाढ़ प्रभावित परिवारों के चेहरों पर राहत महसूस हुई। इस दौरान विधायक ने प्रभावित लोगों से समस्याओं की जानकारी ली और उन्हें हरसंभव मदद का भरोसा दिया।

बाढ़ पीड़ितों से विधायक ने कहा कि आपदा की इस घड़ी में प्रभावित परिवारों को राहत पहुंचाना शासन की प्राथमिकता है , जरूरतमंद लोगों तक सरकारी सहायता शासन की मंशा के अनुरूप लगातार पहुंचाई जा रही है। तहसीलदार धौरहरा आदित्य विशाल ने बताया कि राहत वितरण के दौरान गनापुर, डुंन्डकी तथा गौरा ग्राम सभाओं के बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत किट प्रदान की गई है। मौके पर तहसीलदार के साथ क्षेत्रीय लेखपाल इरफान तथा शशांक शेखर समेत अन्य लोग मौजूद रहे। बाढ़ राहत किट पाकर बाढ़ पीड़ितों ने राहत की सांस ली और बाढ़ प्रभावित लोगों के चेहरे खिल उठे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button