Breaking Newsभारत

लखनऊ-सुप्रीम कोर्ट में आज स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करेगी यूपी सरकार।

लखनऊ-सुप्रीम कोर्ट में आज स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करेगी यूपी सरकार।

चढ़ावा चोरी मामले में यूपी सरकार सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करेगी। सरकार अदालत को एफआईआर दर्ज होने के बाद अब तक हुई जांच, आरोपियों की गिरफ्तारी, बरामदगी और विवेचना की प्रगति से अवगत कराएगी। इसके साथ ही एसआईटी की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट और अंतिम रिपोर्ट तैयार होने की मौजूदा स्थिति भी अदालत के समक्ष रखी जाएगी। प्रारंभिक जांच रिपोर्ट के तथ्यों के आधार पर ही आठ आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जेल भेजा गया था।

केस की विवेचना जारी है। एसआईटी को अंतिम जांच रिपोर्ट सौंपने के लिए शासन की ओर से अतिरिक्त समय दिए जाने की जानकारी भी अदालत को दी जाएगी। वहीं, दूसरे तरफ एसआईटी अपनी रिपोर्ट सीधे सुप्रीम कोर्ट में पेश नहीं करेगी।

मामले से जुड़ी याचिकाओं पर सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ सुनवाई करेगी। पीठ में जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस वी. मोहन भी शामिल हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button