Breaking Newsभारतराजनीति

लखनऊ में सपा में शामिल हुए कई लोग, अखिलेश यादव ने दिलाई सदस्यता; मुफ्त बस सेवा और जाट समाज के मुद्दे पर सरकार को घेरा

लखनऊ में सपा में शामिल हुए कई लोग, अखिलेश यादव ने दिलाई सदस्यता; मुफ्त बस सेवा और जाट समाज के मुद्दे पर सरकार को घेरा

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में शनिवार को समाजवादी पार्टी के कार्यक्रम के दौरान कई लोगों ने सपा का दामन थामा। सपा प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने नए सदस्यों का पार्टी में दिल से स्वागत करते हुए उन्हें सदस्यता दिलाई। इस दौरान पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

अखिलेश यादव ने नए सदस्यों से समाजवादी पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

,अखिलेश बोले- मुफ्त बस का वादा कर बसें ही हटवा दीं

सपा अध्यक्ष ने रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा के मुद्दे को लेकर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सरकार ने रक्षाबंधन पर मुफ्त बस यात्रा का वादा तो किया, लेकिन बसें ही हटवा दीं।

भाजपा नेताओं पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए अखिलेश ने कहा, _”प्राण जाए पर वचन न जाए कहने वाले रघुवंशियों तक को ठग लेने वाले ये भाजपा नेता क्या वचन निभाएंगे।”_

जाट समाज से जुड़े मुद्दों पर भी सरकार को घेरा

अखिलेश यादव ने जाट समाज से जुड़े मुद्दों पर भी सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को जाट समाज में व्याप्त आक्रोश और लोकप्रिय युवा गायक अंकित बालियान के दुखी पिता की बात सुननी चाहिए।

सपा प्रमुख ने आरोप लगाया कि भाजपा सिर्फ वोटों की सगी है, जाट या किसी अन्य समाज की नहीं। उन्होंने सवाल उठाया कि आज जो जाट नेता अपने स्वार्थ के कारण भाजपा के साथ खड़े हैं, उनसे पूरा जाट समाज जवाब मांग रहा है। भाजपा के सहयोगी जाट नेता कहां भूमिगत हो गए हैं, युवा जाट आज ऐसे नेताओं को तलाश रहे हैं और उनसे जवाब मांगना चाहते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button