Breaking Newsभारतराजनीति

लखनऊ में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने तोड़ा प्रोटोकॉल, BBAU दीक्षांत में कहा- यह शिक्षण संस्थान है, इसलिए पहले कुलपति का नाम ले रहा हूं

लखनऊ में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने तोड़ा प्रोटोकॉल, BBAU दीक्षांत में कहा- यह शिक्षण संस्थान है, इसलिए पहले कुलपति का नाम ले रहा हूं

लखनऊ। बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय (BBAU) में शनिवार को 11वां दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि रक्षा मंत्री और लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह रहे। इस दौरान उन्होंने प्रोटोकॉल तोड़ते हुए मंच पर पहले कुलपति और फिर डिप्टी सीएम बृजेश पाठक का नाम लिया।

रक्षा मंत्री ने कहा, _”ब्रजेश जी, यह शिक्षण संस्थान है, इसलिए मैं प्रोटोकॉल तोड़ते हुए सबसे पहले कुलपति का नाम ले रहा हूं।”_

एक समय रॉकेट साइकिल पर ले जाते थे, आज मंगल तक पहुंचे

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने छात्रों को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि एक समय भारत में रॉकेट साइकिल और बैलगाड़ी से ले जाए जाते थे, लेकिन आज देश मंगल तक पहुंच चुका है। जल्द ही अंतरिक्ष में प्राइवेट स्पेस स्टेशन और ह्यूमन मिशन की दिशा में भी भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है।

उन्होंने कहा कि ‘मेक इन इंडिया’ के पीछे ‘बिलीव इन इंडिया’ की भावना है। भारत आज अंतरिक्ष, इनोवेशन और तकनीक के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। अब दुनिया भारत की बात ध्यान से सुनती है। भारत सिर्फ नियमों का पालन नहीं करता, बल्कि नियम बनाने की स्थिति में भी पहुंच गया है।

8551 छात्रों को मिली उपाधि

इस दौरान डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने विद्यार्थियों से कहा – _”टेंशन लेना नहीं, टेंशन देना है।”_ करीब साढ़े तीन साल बाद आयोजित हुए इस दीक्षांत समारोह में कुल 8,551 स्टूडेंट्स को उपाधि दी गई, जिसमें से 22 मेधावी छात्रों को मंच से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम से पहले शुक्रवार को फुल ड्रेस रिहर्सल भी किया गया था। समारोह के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने विश्वविद्यालय परिसर में बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button