गोरखपुर में सड़कों पर उतरा सवर्ण समाज: टाउन हॉल में ‘UGC बिल वापस लो’ के लगे नारे, आर्थिक आधार पर आरक्षण और सवर्ण आयोग की मांग

गोरखपुर में सड़कों पर उतरा सवर्ण समाज: टाउन हॉल में ‘UGC बिल वापस लो’ के लगे नारे, आर्थिक आधार पर आरक्षण और सवर्ण आयोग की मांग
गोरखपुर। UGC बिल वापस लेने समेत अन्य मांगों को लेकर सोमवार को सवर्ण आर्मी ने गोरखपुर में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।
सुबह करीब 11 बजे सैकड़ों कार्यकर्ता टाउन हॉल स्थित गांधी प्रतिमा के सामने जुटे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर अपना आक्रोश जताया। हाथों में ‘सवर्ण आयोग का गठन करो’ की तख्तियां लेकर कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।
क्या हैं मुख्य मांगें?
कार्यकर्ताओं की प्रमुख मांगों में UGC बिल को वापस लेना, आरक्षण का आधार आर्थिक करना, SC/ST एक्ट खत्म करना और सवर्ण आयोग का गठन करना शामिल है। प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी को ज्ञापन भी सौंपा।
कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि अगर मांगें पूरी नहीं हुईं तो सवर्ण समाज सड़कों पर उतरकर निर्णायक आंदोलन करेगा।
अधिवक्ताओं को दी श्रद्धांजलि
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने राजघाट स्थित गोरखनाथ घाट पर गुंबद गिरने की घटना में जान गंवाने वाले अधिवक्ताओं की आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि भी दी।
सवर्ण आर्मी के जिलाध्यक्ष विनय तिवारी ने इस घटना को लेकर सरकार के कामकाज पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा, “अंग्रेजों के जमाने में बना हुआ पुल अभी तक चल रहा है, लेकिन चार-पांच साल पहले बना गुंबद गिर गया। अगर यह भ्रष्टाचार नहीं है तो क्या है।”



