यूपी में बेसिक शिक्षा के शिक्षकों के एक से दूसरे जिले में होंगे तबादले, आदेश जारी

यूपी में बेसिक शिक्षा के शिक्षकों के एक से दूसरे जिले में होंगे तबादले, आदेश जारी
यूपी में बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षकों के एक जिले से दूसरे जिले में तबादलों को लेकर आदेश जारी कर दिया है। बता दें कि इस संबंध में तबादलों को लेकर शिक्षक मांग कर रहे थे।
यूपी सरकार ने बेसिक शिक्षा परिषद के अंतर्गत आने वाले विद्यालयों में शिक्षक-शिक्षिकाओं के अंतरजनपदीय तबादलों को अनुमति दे दी है। इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। हालांकि, जनगणना कार्य में लगे शिक्षकों का तबादला नहीं किया जाएगा।जारी किए गए आदेश में कहा गया है कि शिक्षक/शिक्षिका के खुद या उनके अविवाहित पुत्र-पुत्री के दिव्यांग होने, कैंसर पीड़ित होने या डायलिसिस पर होने की दशा में स्थानांतरण किया जा सकेगा।
इसी तरह, यदि पति/पत्नी दोनों बसिक शिक्षा परिषदीय विद्यालयों में शिक्षक हैं और उनमें से किसी के द्वारा आवेदन किया जाता है तो जहां पर शिक्षक-छात्र अनुपात न्यून होगा, उस जिले में उन दोनों में से किसी एक का स्थानांतरण किया जा सकेगा। वहीं, विषम परिस्थिति होने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अनुमोदन पर स्थानांतरण किया जा सकेगा।



