गोरखपुर डाक्टर राममनोहर लोहिया की पुण्यतिथि जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम की अध्यक्षता में मनाई गई।

गोरखपुर डाक्टर राममनोहर लोहिया की पुण्यतिथि जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम की अध्यक्षता में मनाई गई।
महान समाजवादी चिंतक विचारक स्वतन्त्रता सेनानी डाक्टर राममनोहर लोहिया की पुण्यतिथि सपा के बेतियाहाता स्थित कार्यालय पर जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम की अध्यक्षता में मनाई गई। संचालन महानगर अध्यक्ष शब्बीर कुरैशी व जिला महासचिव रामनाथ यादव ने किया नेताओं व कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम ने कहा कि महान स्वतंत्रता सेनानी, विद्वान, मौलिक चिंतक, लोकप्रिय समाजवादी पुरोधा डॉक्टर राम मनोहर लोहिया सामाजिक न्याय, समानता और सशक्त लोकतंत्र के प्रहरी रहे। डॉ. लोहिया ने ताउम्र गरीबों, किसानों, मजदूरों और वंचितों के अधिकारों के लिए संघर्ष किया। उनका विचार और उनकी क्रांतिकारी सोच आज भी हमें अन्याय और शोषण के खिलाफ लड़ने की प्रेरणा देती है। डॉ. राम मनोहर लोहिया ने हम लोगों को सप्त क्रांति का आंदोलन, समाजवादी रास्ता, अन्याय के खिलाफ लड़ने का आंदोलन दिया। उन्हें हम याद करते हैं और उन्हीं के बताए रास्ते पर चलते हैं। इस दौरान प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम, शब्बीर कुरैशी, रामनाथ यादव, जगदीश यादव अवधेश यादव पूर्व विधायक विजय बहादुर यादव विश्वनाथ विश्वकर्मा मिर्जा कदीर बेग राजेश भारती रामजतन यादव रामदरश विद्यार्थी इंद्रदेव पासवान अखिलेश यादव राजेंद्र यादव नावेद मलिक बृजनाथ मौर्य मैना भाई राघवेन्द्र तिवारी राजू गवीश दुबे महेंद्र निषाद विद्यासागर और छोटू धन्नजय सिंह सैथवार अर्जून यादव इमरान खान सच्चिदानंद यादव जितेंद्र श्रीवास्तव पप्पू यादव राहुल यादव हरेंद्र यादव हैरी अविनाश तिवारी सन्तोष मौर्य स्वतन्त्र सिंह यादव सुनील आजाद खरभान यादव चन्द्रभान यादव विंध्याचल यादव संजय श्रीवास्तव रफीउल्लाह सलमानी बालेन्द्र यादव राजाराम बेलदार श्रीकांत यादव करुणा निधान विशाल कुमार धन्नजय यादव फिरदौस आलम मनोज गौतम दुर्गेश मास्टर गोली यादव राहुल अग्रहरि आकाश यादव राम आशीष यादव मोहन यादव अशोक पाण्डे अमित यादव पुजारी यादव रविन्द्र यादव विनोद निषाद शिवम यादव महेंद्र यादव संजय यादव संदीप धरीकार अभिमन्यु यादव आकाश यादव गंगा यादव सोहराब खान शम्स आलम चंदप्रकाश निषाद रमेश यादव शकील शाही धर्मेन्द्र शर्मा मंजेश मौर्य अभिषेक मनोज राजू निषाद बबलू श्याम सुजीत शनि विवेक अनुप राजकुमार आदि मौजूद रहे l
				
