Breaking Newsभारतराजनीति

मोदी-योगी की लोक-कल्याणकारी नीतियों और पंकज चौधरी के मार्गदर्शन से बदलेगी प्रदेश की दिशा और दशा, 2027 में हासिल होगी प्रचंड विजय: सुशील अग्रहरी

मोदी-योगी की लोक-कल्याणकारी नीतियों और पंकज चौधरी के मार्गदर्शन से बदलेगी प्रदेश की दिशा और दशा, 2027 में हासिल होगी प्रचंड विजय: सुशील अग्रहरी

गीता प्रेस के मूल निवासी व भाजपा महानगर कार्यसमिति सदस्य सुशील अग्रहरी ने शीर्ष नेतृत्व की नीतियों को गिनाते हुए जताया ऐतिहासिक जीत का भरोसा

गोरखपुर।भारतीय जनता पार्टी महानगर कार्यसमिति के सम्मानित सदस्य, गोरखपुर अग्रहरी समाज के महामंत्री और गीता प्रेस के मूल निवासी सुशील अग्रहरी ने आज प्रेस को जारी एक महत्वपूर्ण बयान में देश और प्रदेश के शीर्ष नेतृत्व के कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि आज देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत’ के विजन, मुफ्त राशन योजना, आयुष्मान भारत जैसी स्वास्थ्य सुरक्षा और बुनियादी ढांचे (इंफ्रास्ट्रक्चर) के ऐतिहासिक विकास से आत्मनिर्भर बन रहा है। वहीं, उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सुशासन, सुदृढ़ कानून-व्यवस्था के मॉडल, एक्सप्रेसवे के जाल और गोरखपुर को औद्योगिक व शैक्षिक हब बनाने के निर्णयों से निश्चित ही प्रदेश की दिशा और दशा और भी अधिक बदलेगी।भाजपा नेता सुशील अग्रहरी ने संगठन के वरिष्ठ स्तंभ और केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि पंकज चौधरी का दशकों लंबा कुशल संगठनात्मक अनुभव, उनकी सरलता और जमीनी पकड़ हम जैसे कार्यकर्ताओं के लिए हमेशा से मार्गदर्शक रही है। उनके दिशा-निर्देशन में पार्टी का संगठन बूथ स्तर तक अत्यंत अभेद्य और मजबूत हुआ है।उन्होंने पूर्ण विश्वास जताते हुए कहा कि केंद्र व राज्य सरकार की इन लोक-कल्याणकारी नीतियों, मजबूत संगठन और जनता के निरंतर बढ़ रहे अपार स्नेह व आशीर्वाद के बल पर आगामी वर्ष 2027 में भारतीय जनता पार्टी एक बार फिर प्रचंड बहुमत के साथ एक बड़ी और ऐतिहासिक विजय हासिल करेगी। भाजपा महानगर कार्यसमिति सदस्य के रूप में अपने राजनीतिक कर्तव्यों को निभाते हुए मेरा एकमात्र लक्ष्य मोदी-योगी सरकार की इन सभी ऐतिहासिक और जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति तक पहुंचाना है। इस सेवा के दम पर विकास की यह यात्रा अनवरत जारी रहेगी और विपक्ष के सारे भ्रामक दावों को ध्वस्त करते हुए 2027 में जीत का एक नया इतिहास लिखा जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button