Breaking Newsभारत

दुल्लहपुर (गाजीपुर) : दुल्लहपुर में 4 जून को लगेगा नि:शुल्क मेडिकल कैंप, विशेषज्ञ चिकित्सक देंगे परामर्श

दुल्लहपुर में 4 जून को लगेगा नि:शुल्क मेडिकल कैंप, विशेषज्ञ चिकित्सक देंगे परामर्श

फेफड़े, कैल्शियम, शुगर एवं थायराइड की होगी मुफ्त जांच, विभिन्न रोगों के मरीज उठा सकेंगे लाभ

दुल्लहपुर (गाजीपुर)। क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 4 जून 2026, दिन गुरुवार को दुल्लहपुर स्थित चाँदसी दवाखाना में नि:शुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन किया जाएगा। यह स्वास्थ्य शिविर सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित होगा, जिसमें विभिन्न रोगों से संबंधित मरीजों की मुफ्त जांच एवं विशेषज्ञ परामर्श की सुविधा उपलब्ध रहेगी।कैंप के दौरान फेफड़े, कैल्शियम, शुगर तथा थायराइड की नि:शुल्क जांच की जाएगी। आयोजकों के अनुसार क्षेत्र के लोगों को गंभीर बीमारियों की समय रहते पहचान और उचित उपचार संबंधी सलाह प्रदान करना इस शिविर का मुख्य उद्देश्य है।स्वास्थ्य शिविर में वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. मो. आमिर (एमबीबीएस, एमडी मेडिसिन) मरीजों का परीक्षण करेंगे। डॉ. आमिर एसजीपीजीआई लखनऊ, ईएलएमसी एंड एच लखनऊ तथा बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। वह थायराइड, उच्च एवं निम्न रक्तचाप, मधुमेह, अस्थमा एवं श्वांस रोग, हृदय रोग, लिवर, किडनी, टीबी, माइग्रेन, सिरदर्द, घबराहट, हाथ-पैरों में झनझनाहट, मानसिक रोग, अनिद्रा, गठिया, नस एवं सर्वाइकल संबंधी रोगों के मरीजों को विशेषज्ञ परामर्श प्रदान करेंगे।इसके अलावा प्रसिद्ध स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. अस्मा मुनिर (एमबीबीएस, एमएस ऑब्स्टेट्रिक्स एंड गायनेकोलॉजी) भी कैंप में मौजूद रहेंगी। वह बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में चिकित्सकीय सेवाएं दे चुकी हैं तथा एडवांस्ड ऑब्स्टेट्रिक्स यूएसजी में फेलोशिप प्राप्त हैं।डॉ. अस्मा मुनिर महिलाओं से संबंधित विभिन्न समस्याओं जैसे सामान्य एवं सिजेरियन डिलीवरी, बांझपन का उपचार, माहवारी संबंधी शिकायतें, ट्यूब खुलवाने के ऑपरेशन, एक्टोपिक प्रेग्नेंसी, उच्च एवं कम जोखिम वाली गर्भावस्था तथा गर्भावस्था के दौरान देखभाल संबंधी विषयों पर परामर्श एवं उपचार की सुविधा प्रदान करेंगी।आयोजकों ने क्षेत्र के लोगों से अपील की है कि वे इस नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं तथा अपने स्वास्थ्य की जांच कराकर विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श प्राप्त करें।यह स्वास्थ्य शिविर चाँदसी दवाखाना, अनुपमा मेडिकल स्टोर के निकट, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, आर.एस. हॉस्पिटल रोड, दुल्लहपुर (गाजीपुर) में आयोजित होगा। अधिक जानकारी एवं संपर्क के लिए मोबाइल नंबर 8318431305 पर संपर्क किया जा सकता है।गौरतलब है कि चाँदसी दवाखाना में प्रत्येक गुरुवार को दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा नियमित परामर्श की सुविधा भी उपलब्ध रहती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button