Breaking Newsभारत

पूर्वी शाखा द्वारा सत्र का दूसरा गुरु वंदन छात्र अभिनन्दन कार्यक्रम

पूर्वी शाखा द्वारा सत्र का दूसरा गुरु वंदन छात्र अभिनन्दन कार्यक्रम
*******************


वंदे मातरम् ,
भारत विकास परिषद अपने *पंच सूत्रों संपर्क, सहयोग, सेवा, संस्कार और समर्पण* के द्वारा समाज सेवा के कार्य करती है।
*परिषद् अपने गुरु वंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम के द्वारा गुरुओं का सम्मान व मेधावी छात्रों का अभिनन्दन कर उन्हें प्रोत्साहित करता है।* इसी क्रम में शाखा द्वारा दिनांक *20 जुलाई 26*, सोमवार, को इस सत्र का *दूसरा* गुरु वंदन छात्र अभिनन्दन कार्यक्रम *लखनऊ पब्लिक स्कूल, विराट खंड, गोमतीनगर* में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का प्रारंभ वंदे मातरम् गायन के साथ किया गया।
सचिव सुनील कुमार पांडेय ने सभा का संचालन किया।
अध्यक्ष टी एन मिश्रा के द्वारा भारत विकास परिषद व गुरुवंदन छात्र अभिनन्दन कार्यक्रम के महत्व के विषय में बताया गया।
संस्कार समूह से अनिल श्रीवास्तव ने उपस्थित छात्रों को गुरुओं व माता पिता का सम्मान करने एवं जीवन में किसी भी प्रकार के नशे का प्रयोग न करने की शपथ दिलाई।
गुरुओं को सम्मानित करने के क्रम में सबसे पहले स्कूल की प्राचार्या को रीना सक्सेना एवं स्नेहा अग्रवाल जी ने अंग वस्त्र पहना कर,पुष्पगुच्छ व पेन देकर सम्मानित किया।
फिर *11 अध्यापकों* को विद्यार्थियों द्वारा उन्हें पुष्पगुच्छ, प्रशस्ति पत्र व पेन भेंट कर सम्मानित किया गया।
शाखा के उपस्थित सदस्यों ने *मेधावी 11 विद्यार्थियों* को प्रशस्ति पत्र, कॉपी व पेन भेंट कर सम्मानित व प्रोत्साहित किया।
अंत में स्नेहा अग्रवाल के द्वारा कॉलेज प्राचार्या, स्टाफ, परिषद के उपस्थित दायित्वधारियों एवं सदस्यों सहित सभी का धन्यवाद ज्ञापन के पश्चात् राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
इस विद्यालय में 47 अध्यापक व 1150 विद्यार्थी हैं, जिसमें से 650 विद्यार्थी व 41 अध्यापक कार्यक्रम में उपस्थित थे।
इस कार्यक्रम में शाखा अध्यक्ष टी एन मिश्रा, सचिव सुनील पांडेय,गतिविधि संयोजक- संस्कार-स्नेहा अग्रवाल,
महिला सहभागिता-मंजू मिश्रा,शाखा संरक्षिका रीना सक्सेना,मीडिया प्रभारी डॉ सुषमा तिवारी,शुभा श्रीवास्तव,कुमुद पांडेय, कीर्ति गुप्ता,जे के पांडेय, सतीश चन्द्र श्रीवास्तव एवं अनिल श्रीवास्तव सहित 12 सदस्य उपस्थित थे।

सुनील कुमार पांडेय,
सचिव

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button