Breaking Newsभारत
पंचायत चुनाव की आहट: राज्य निर्वाचन आयोग ने जारी किया नया शेड्यूल, 10 जून को आएगी फाइनल वोटर लिस्ट

पंचायत चुनाव की आहट: राज्य निर्वाचन आयोग ने जारी किया नया शेड्यूल, 10 जून को आएगी फाइनल वोटर लिस्ट

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों को लेकर हलचल तेज हो गई है। राज्य निर्वाचन आयुक्त राज प्रताप सिंह ने मतदाता सूची (Voter List) के पुनरीक्षण के लिए संशोधित समय-सारणी जारी कर दी है। नए आदेश के मुताबिक, अब प्रदेश में 10 जून 2026 को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा।
महत्वपूर्ण तिथियां और कार्यक्रम:
21 अप्रैल से 28 मई: मतदाताओं का डीडुप्लीकेशन (नामों की छँटनी) और कंप्यूटरीकरण का काम होगा।
29 मई से 09 जून: मतदान केंद्रों का निर्धारण, वार्डों की मैपिंग और वोटर लिस्ट की डाउनलोडिंग होगी।
10 जून: आम जनता के लिए अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन।



