Breaking Newsक्राइमभारत

नोनहरा/गाजीपुर : नोनहरा साइबर हेल्प डेस्क की तत्परता से ऑनलाइन ठगी के 4500 रुपये वापस

नोनहरा साइबर हेल्प डेस्क की तत्परता से ऑनलाइन ठगी के 4500 रुपये वापस

एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत के बाद पुलिस ने MRM पोर्टल के माध्यम से कराई धनराशि वापस, पीड़ित ने जताया आभार

नोनहरा/गाजीपुर। साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नोनहरा थाना की साइबर हेल्प डेस्क ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ऑनलाइन धोखाधड़ी के शिकार हुए एक व्यक्ति के 4500 रुपये सफलतापूर्वक वापस कराने में कामयाबी हासिल की है। पुलिस की इस कार्रवाई से पीड़ित को राहत मिली है।प्राप्त जानकारी के अनुसार अभिषेक पासवान पुत्र नागेन्द्र पासवान, निवासी शक्करपुर, पोस्ट शाहबाजकुली, थाना नोनहरा, जनपद गाजीपुर के साथ ऑनलाइन फ्रॉड कर 4500 रुपये की धनराशि ठगी कर ली गई थी। घटना के बाद पीड़ित ने तत्काल इसकी शिकायत एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत संख्या 33107250079328 के माध्यम से दर्ज कराई शिकायत प्राप्त होने के बाद थाना नोनहरा की साइबर हेल्प डेस्क प्रभारी उपनिरीक्षक अविनाश मणि तिवारी के नेतृत्व में टीम ने मामले में त्वरित कार्रवाई शुरू की। साइबर हेल्प डेस्क टीम द्वारा संबंधित माध्यमों से समन्वय करते हुए MRM पोर्टल के माध्यम से ठगी गई कुल 4500 रुपये की धनराशि आवेदक के खाते में सफलतापूर्वक वापस करा दी गई।धनराशि वापस मिलने के बाद शिकायतकर्ता अभिषेक पासवान ने गाजीपुर पुलिस और थाना नोनहरा की साइबर हेल्प डेस्क टीम के प्रति आभार व्यक्त किया।पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी होने पर घबराएं नहीं और तत्काल इसकी शिकायत दर्ज कराएं। समय रहते शिकायत किए जाने पर ठगी की गई धनराशि को वापस कराने की संभावना बढ़ जाती है। साथ ही नागरिकों को ऑनलाइन लेन-देन के दौरान सतर्क रहने तथा किसी अनजान व्यक्ति के साथ बैंकिंग अथवा व्यक्तिगत जानकारी साझा न करने की सलाह दी गई है।साइबर हेल्प डेस्क की त्वरित कार्रवाई से पीड़ित को उसके मेहनत के पैसे वापस मिलना पुलिस की तत्परता और साइबर अपराध के प्रति गंभीरता को दर्शाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button