Breaking Newsभारत

नेपाल आपदा के मृतकों की याद में गोरखपुर ने जलाए दीप, टाउन हॉल पर उमड़ा जनसैलाब

नेपाल आपदा के मृतकों की याद में गोरखपुर ने जलाए दीप, टाउन हॉल पर उमड़ा जनसैलाब

*गोरखपुर।* नेपाल में आई भीषण आपदा में जान गंवाने वालों की याद में शनिवार को गोरखपुर में शत् संवेदना एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। टाउन हॉल स्थित गांधी प्रतिमा के समक्ष मानव सेवा संस्थान ‘सेवा’ और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने संयुक्त रूप से इसका आयोजन किया।

कार्यक्रम में प्रबुद्धजन, सामाजिक कार्यकर्ता, पत्रकार और बड़ी संख्या में आम नागरिकों ने भाग लिया। सभी ने दीप और मोमबत्ती जलाकर दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि दी और दो मिनट का मौन रखकर उनकी शांति के लिए प्रार्थना की।

*दान बॉक्स रखकर की मदद की अपील*

स्थल पर नेपाल पीड़ितों की सहायता के लिए दान बॉक्स भी रखा गया था, जिसमें लोगों ने स्वेच्छा से सहयोग राशि दी। आयोजकों ने अपील की कि इस आपदा की घड़ी में अधिक से अधिक लोग आगे आकर पीड़ित परिवारों की मदद करें।

*वक्ताओं ने क्या कहा -*

*मनीष द्विवेदी* ने कहा – नेपाल में हुई जनहानि अत्यंत दुखद है। आज का हर दीप दिवंगत आत्माओं को समर्पित है। ईश्वर उनके परिजनों को यह दुख सहने की शक्ति दे।

*पुरू मयंक त्रिपाठी* ने कहा – संकट की घड़ी में देश और सीमा से ऊपर उठकर खड़ा होना ही मानवता है। गोरखपुर की जनता नेपाल के दुख में सहभागी है।

*धर्मेंद्र सिंह* ने कहा – आपदा का दर्द पूरी मानवता का दर्द होता है। यह आयोजन मानवीय एकजुटता का संदेश है।

*डॉ. राजेश मिश्र* ने कहा – यह श्रद्धांजलि मानवीय रिश्तों की मजबूती को दर्शाती है। संकट में जरूरतमंदों की मदद हमारा सामाजिक दायित्व है।

कार्यक्रम में शत्रुजीत सिंह, रमेश चंद्र त्रिपाठी और नवीन पाण्डेय ने भी कहा कि यह आयोजन औपचारिकता नहीं, बल्कि नेपाल के पीड़ित परिवारों के साथ भावनात्मक एकजुटता की अभिव्यक्ति है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button