Breaking Newsभारत

जखनियां (गाजीपुर) : नवागत कोतवाल से मिला भाजपा प्रतिनिधिमंडल, कानून व्यवस्था पर हुई चर्चा

नवागत कोतवाल से मिला भाजपा प्रतिनिधिमंडल, कानून व्यवस्था पर हुई चर्चा

जखनियां (गाजीपुर)। स्थानीय जखनियां क्षेत्र में आज भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जखनियां का एक प्रतिनिधिमंडल भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष प्रमोद वर्मा के नेतृत्व में नवागत कोतवाल धर्मेंद्र कुमार पांडेय से शिष्टाचार मुलाकात करने पहुंचा। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने कोतवाल का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए उन्हें गीतांजलि पुस्तक एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।

मुलाकात के दौरान भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष प्रमोद वर्मा ने क्षेत्र की कानून व्यवस्था को लेकर अपनी अपेक्षाएं रखते हुए कहा कि जखनियां बाजार और आसपास के क्षेत्रों में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखना प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने पुलिस से अपेक्षा जताई कि बाजार में नियमित गश्त और सक्रियता बनी रहे, जिससे किसी भी प्रकार की अपराधिक घटना पर अंकुश लगाया जा सके। साथ ही उन्होंने आश्वस्त किया कि क्षेत्र के नागरिक एवं पार्टी कार्यकर्ता पुलिस प्रशासन के साथ हर संभव सहयोग के लिए तत्पर रहेंगे।प्रमोद वर्मा ने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि नवागत कोतवाल धर्मेंद्र कुमार पांडेय के नेतृत्व में क्षेत्र में कानून व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी तथा आमजन को सुरक्षित वातावरण मिलेगा।इस पर कोतवाल धर्मेंद्र कुमार पांडेय ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त करते हुए कहा कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि पुलिस पूरी तत्परता और निष्पक्षता के साथ कार्य करेगी तथा अपराधियों के प्रति सख्त रवैया अपनाया जाएगा, जिससे किसी भी अप्रिय घटना की पुनरावृत्ति न हो।इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष धर्मवीर राजभर, पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं जिला प्रतिनिधि उमाशंकर यादव, व्यापारी नेता अशोक गुप्ता, महामंत्री द्वय पीयूष सिंह एवं पंकज सिंहा, युवा नेता प्रशांत सिंह, प्रकोष्ठ बाजार प्रमुख धर्मेंद्र चौरसिया, चंद्रमा प्रसाद, धर्मेंद्र कुशवाहा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button