जखनिया (गाजीपुर) : भाजपा ने मदंरा ग्राम सभा में मनाई गई बाबा साहब की जयंती, सेवा पखवाड़ा व संगोष्ठी का हुआ आयोजन

भाजपा ने मदंरा ग्राम सभा में मनाई गई बाबा साहब की जयंती, सेवा पखवाड़ा व संगोष्ठी का हुआ आयोजन
वक्ताओं ने डॉ. भीमराव अंबेडकर के जीवन एवं विचारों पर डाला प्रकाश, सामाजिक समरसता का दिया संदेश

जखनिया (गाजीपुर)। संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा सेवा पखवाड़ा एवं संगोष्ठी का आयोजन ग्राम सभा मदंरा, विधानसभा जखनिया में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों की उपस्थिति रही।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व जिला अध्यक्ष चंदौली राणा सिंह एवं पूर्व जिला अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संयोजन पूर्व विधानसभा प्रत्याशी जखनिया रामराज वनवासी द्वारा किया गया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि राणा सिंह ने अपने संबोधन में बाबा साहब के जीवन, संघर्ष और उनके द्वारा समाज में समानता स्थापित करने के प्रयासों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बाबा साहब ने समाज में व्याप्त भेदभाव को समाप्त करने के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित किया। साथ ही उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि बाबा साहब को भारत रत्न दिलाने में भारतीय जनता पार्टी की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेश सोनकर, सुधाकर कुशवाहा, मंडल अध्यक्ष धर्मवीर भारद्वाज, अशोक चौहान, प्रदीप सिंह, सिंटू सिंह, इंद्रदेव कुशवाहा, राममूर्ति वनवासी, राजकुमार वनवासी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के महामंत्री पंकज कुमार ने किया, जबकि अंत में ग्राम सभा मनरा के प्रधान सर्वानंद सिंह ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनसमूह के प्रति आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम के माध्यम से बाबा साहब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने एवं सामाजिक समरसता को मजबूत करने का संदेश दिया गया।



