Breaking Newsभारत

गाजीपुर : पंचायत चुनाव की तैयारी तेज, मतदाता सूची पुनरीक्षण का संशोधित कार्यक्रम जारी

पंचायत चुनाव की तैयारी तेज, मतदाता सूची पुनरीक्षण का संशोधित कार्यक्रम जारी

21 अप्रैल से शुरू होगी प्रक्रिया, 10 जून तक अंतिम प्रकाशन; अवकाश के दिनों में भी खुले रहेंगे कार्यालय

गाजीपुर, 18 अप्रैल 2026

जिला मजिस्ट्रेट एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) अविनाश कुमार ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग, उत्तर प्रदेश, लखनऊ द्वारा 17 अप्रैल 2026 को जारी संशोधित अधिसूचना के तहत निर्वाचक नामावली के पुनरीक्षण का नया कार्यक्रम घोषित किया गया है।जारी कार्यक्रम के अनुसार मतदाताओं के डुप्लीकेशन हटाने एवं कम्प्यूटरीकरण की कार्यवाही 21 अप्रैल से 28 मई 2026 तक की जाएगी। इसके बाद 29 मई से 9 जून 2026 तक मतदान केंद्रों का क्रमांकन, वार्डों की मैपिंग, मतदाता क्रमांकन, एसवीएन आवंटन तथा मतदाता सूची की फोटो प्रतियां तैयार करने का कार्य सम्पन्न होगा।निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन 10 जून 2026 तक किया जाएगा। यह पूरी प्रक्रिया राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशन एवं नियंत्रण में सम्पन्न होगी।जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि पुनरीक्षण कार्य के दौरान पड़ने वाले सभी सार्वजनिक अवकाशों में भी संबंधित कार्यालय खुले रहेंगे, ताकि निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी कार्य पूरे किए जा सकें।उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि तय समय-सारिणी के अनुसार पूरी प्रक्रिया पारदर्शिता और शुद्धता के साथ संपन्न कराई जाए, जिससे आगामी पंचायत चुनाव निष्पक्ष रूप से कराए जा सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button