Breaking Newsभारतशिक्षा

जखनियां/गाजीपुर : शिक्षा जगत ने खोया अपना अनमोल मार्गदर्शक, मुसाफिर यादव ‘गुरु जी’ का निधन

शिक्षा जगत ने खोया अपना अनमोल मार्गदर्शक, मुसाफिर यादव ‘गुरु जी’ का निधन

रामजग महाविद्यालय के संस्थापक के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर, विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण में रहा अतुलनीय योगदान

जखनियां/गाजीपुर। विकासखंड जखनियां अंतर्गत ग्राम सभा मर्दानपुर निवासी एवं रामजग महाविद्यालय के संस्थापक और प्रबंधक श्री मुसाफिर यादव ‘गुरु जी’ के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक है। उनके निधन से शिक्षा जगत के साथ ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। बताया जा रहा है कि पिछले करीब दो माह से उनकी तबीयत खराब चल रही थी, जिसके बाद उनका निधन हो गया।श्री मुसाफिर यादव ‘गुरु जी’ ने शिक्षा के क्षेत्र में अपना अमूल्य योगदान देते हुए अनेक विद्यार्थियों के भविष्य को नई दिशा और पहचान प्रदान की। शिक्षा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और समाज एवं विद्यार्थियों के प्रति समर्पण सदैव लोगों के लिए प्रेरणास्रोत बना रहेगा। उनकी सादगी, कर्मठता तथा शिक्षा के क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय कार्यों को हमेशा श्रद्धा और सम्मान के साथ याद किया जाएगा।उन्होंने शिक्षा को समाज के विकास का महत्वपूर्ण माध्यम मानते हुए विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए निरंतर कार्य किया। उनके प्रयासों से क्षेत्र के अनेक छात्र-छात्राओं को बेहतर शिक्षा का अवसर मिला। शिक्षा जगत में उनके योगदान को लंबे समय तक याद किया जाता रहेगा।उनके निधन की खबर मिलते ही परिवार, शिक्षकों, विद्यार्थियों, शुभचिंतकों एवं क्षेत्रवासियों में शोक की लहर दौड़ गई। लोगों ने उनके निधन को शिक्षा जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए गहरी शोक संवेदना व्यक्त की।ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार एवं सभी शुभचिंतकों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button