जखनियां/गाजीपुर : भुड़कुड़ा पुलिस की कार्रवाई: तीन बाल अपचारी अवैध असलहों के साथ गिरफ्तार

भुड़कुड़ा पुलिस की कार्रवाई: तीन बाल अपचारी अवैध असलहों के साथ गिरफ्तार
जखनियां/गाजीपुर।थाना कोतवाली भुड़कुड़ा पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता प्राप्त करते हुए तीन बाल अपचारियों को अवैध असलहों के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक गाजीपुर के निर्देश, अपर पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी भुड़कुड़ा के निकट पर्यवेक्षण में की गई।
प्रभारी निरीक्षक कोतवाली भुड़कुड़ा के नेतृत्व में गठित टीम, जिसमें उपनिरीक्षक शिवराज सिंह यादव अपने हमराहियों के साथ शामिल रहे, ने मुखबिर की सूचना पर चेकिंग के दौरान ब्रह्म बाबा मंदिर के पास से तीनों बाल अपचारियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए बाल अपचारियों में काल्पनिक नाम सोहन (उम्र लगभग 17 वर्ष, थाना बिरनो), मोहन (उम्र लगभग 17 वर्ष, थाना बिरनो) तथा प्रकाश (उम्र लगभग 16 वर्ष, थाना शादियाबाद) शामिल हैं।
पुलिस ने उनके कब्जे से दो अवैध देशी तमंचा 315 बोर, दो मिस कारतूस 315 बोर तथा एक अवैध पिस्टल 32 बोर बरामद किया है। इस संबंध में थाना भुड़कुड़ा पर मु.अ.सं. 90/26 धारा 9/25 आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तारी की यह कार्रवाई 17 अप्रैल 2026 को दोपहर 12:35 बजे ब्रह्म बाबा मंदिर, थाना भुड़कुड़ा क्षेत्र से की गई। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी के दौरान माननीय सर्वोच्च न्यायालय एवं मानवाधिकार आयोग के दिशा-निर्देशों का पूर्ण रूप से पालन किया गया।
इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक शिवराज सिंह यादव के साथ कांस्टेबल रोहित कुमार एवं प्रवीण कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस टीम की तत्परता से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को मजबूती मिली है।



