Breaking Newsभारत

जखनियां, गाजीपुर : जखनियां में फ्यूचर एकेडमी का भव्य शुभारंभ

जखनियां में फ्यूचर एकेडमी का भव्य शुभारंभ

तकनीकी शिक्षा के साथ रोजगारपरक प्रशिक्षण से क्षेत्र के युवाओं को मिलेगा नई दिशा

जखनियां, गाजीपुर। क्षेत्र के छात्र-छात्राओं एवं युवाओं को आधुनिक तकनीकी शिक्षा, व्यक्तित्व विकास तथा रोजगारपरक प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से फ्यूचर एकेडमी, जखनियां का भव्य शुभारंभ रविवार, 30 अगस्त 2026 को हुआ। स्टेट बैंक के सामने स्थित संस्थान का उद्घाटन मुख्य अतिथि डॉ. भीमराव अंबेडकर स्कूल के प्रबंधक आमिर अली एवं समाजवादी पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष अवधेश यादव ‘राजू’ ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।संस्थान के शुभारंभ अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, शिक्षाविदों, अभिभावकों एवं युवाओं की मौजूदगी रही। अतिथियों ने फ्यूचर एकेडमी के संचालन एवं उद्देश्य की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में आधुनिक तकनीकी शिक्षा की बेहतर व्यवस्था होने से यहां के विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ रोजगार की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।स्टेट बैंक के सामने स्थित फ्यूचर एकेडमी में विद्यार्थियों के लिए इंग्लिश स्पोकन, पर्सनैलिटी डेवलपमेंट, कम्युनिकेशन स्किल्स, ग्रामर एवं वोकैबुलरी तथा पब्लिक स्पीकिंग जैसे पाठ्यक्रम संचालित किए जाएंगे। इसके साथ ही विद्यार्थियों को आधुनिक कंप्यूटर एवं प्रोग्रामिंग की शिक्षा भी प्रदान की जाएगी।संस्थान में C, C++, Java, Python, C#, JavaScript, TypeScript, PHP, HTML, CSS, Bootstrap, SQL, MySQL, React JS, Angular, Node.js, Express.js, MongoDB, Django, Flutter, Kotlin एवं Android सहित विभिन्न तकनीकी पाठ्यक्रम उपलब्ध होंगे। इन पाठ्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों को वर्तमान समय की तकनीकी आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार करने का प्रयास किया जाएगा।फ्यूचर एकेडमी के संचालक प्रेमचंद मौर्या ने बताया कि संस्थान का शुभारंभ बेहतर शिक्षा और गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण के उद्देश्य से किया गया है। उनका कहना है कि क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को आधुनिक एवं उच्च गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराकर उन्हें भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करना संस्थान की प्राथमिकता है।उन्होंने कहा कि आज के दौर में केवल पारंपरिक शिक्षा ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों को तकनीकी ज्ञान, अंग्रेजी भाषा, कम्युनिकेशन स्किल्स और व्यक्तित्व विकास की भी आवश्यकता है। फ्यूचर एकेडमी के माध्यम से इन सभी क्षेत्रों में विद्यार्थियों को प्रशिक्षण देने का प्रयास किया जाएगा, ताकि वे आगे चलकर उच्च शिक्षा के साथ रोजगार एवं स्वरोजगार के क्षेत्र में बेहतर अवसर प्राप्त कर सकें।शुभारंभ समारोह में आमिर अली, अवधेश यादव ‘राजू’, रंगीला यादव, मुकेश मौर्या, मास्टर साहब, मुन्ना, मातृभूमि जखनियां के संरक्षक नीरज सिंह, अजेय, आरिफ अंसारी, नीरज पांडेय, सत्यम चौबे, बबलू यादव एवं धनंजय सिंह सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग एवं क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।संस्थान के शुभारंभ को लेकर विद्यार्थियों एवं अभिभावकों में भी उत्साह देखने को मिला। क्षेत्रवासियों ने उम्मीद जताई कि फ्यूचर एकेडमी के माध्यम से जखनियां क्षेत्र के युवाओं को अपने घर के नजदीक ही आधुनिक तकनीकी एवं रोजगारपरक शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button