Breaking Newsभारत

छत्तीसगढ़ : बलरामपुर के बेटे प्रत्यूष दीक्षित ने जिले का गौरव बढ़ाया

बलरामपुर के बेटे प्रत्यूष दीक्षित ने जिले का गौरव बढ़ाया

शैलेंद्र कुमार द्विवेदी

इंडिया नाऊ २४

छत्तीसगढ़

बलरामपुर – बलरामपुर जिले के लिए अत्यंत गर्व का क्षण है, जब जिले के होनहार छात्र प्रत्यूष दीक्षित ने सैनिक स्कूल अंबिकापुर में अध्ययनरत रहते हुए cbsc , 10th बोर्ड के परीक्षा में 97.20% अंक प्राप्त कर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि से न केवल उनका परिवार बल्कि समाज और पूरे जिले में हर्ष का माहौल है। आपको बता दे कि प्रत्यूष दीक्षित बचपन से मेघावी छात्र रहे हैं , बलरामपुर स्कूल से प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त कर कक्षा 6वी के लिए प्रतियोगी परीक्षा के माध्यम से उनका सैनिक स्कूल अंबिकापुर के लिए चयन हुआ था , शुरू से ही प्रत्यूष पढ़ाई के साथ- साथ खेल , चित्र कला एवं अन्य विधाओं में भी उनका शानदार प्रदर्शन रहा है । प्रत्यूष के सफलता के पीछे उनके मां अर्पणा दीक्षित जो वर्तमान में जनपद सदस्य बलरामपुर और भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा बलरामपुर की जिला प्रवक्ता भी है और पिता भानु प्रकाश दीक्षित जी जो पूर्व जनपद उपाध्यक्ष बलरामपुर एवं वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी के जिले के महामंत्री के दायित्व का निर्वहन कर रहे है ,दोनों के राजनीतिक क्षेत्र में सक्रियता से कार्य करने के बावजूद भी बच्चे के भविष्य को ध्यान में रख कर समय समय पर उनका मनोबल बढ़ाते रहते हैं।उसके साथ सैनिक स्कूल के प्रिंसिपल और शिक्षक भी उनके बेहतर अनुशासन से प्रभावित होकर सम्मानित करते रहते है जिससे प्रत्यूष का आत्म बल बहुत मजबूत होता है जिससे वे हर क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करते है । प्रत्यूष बड़े होकर एन डी ए में चयनित होकर देश की सेवा में अपना योगदान देना चाहते है ।

प्रत्यूष की इस सफलता पर परिवारजनों, शिक्षकों एवं स्थानीय नागरिकों द्वारा खुशी व्यक्त की जा रही है। जगह-जगह बधाइयों का तांता लगा हुआ है ।

उल्लेखनीय है कि प्रत्यूष का चयन अंबिकापुर स्थित उनके सैनिक स्कूल में स्कूल वाइस कैप्टन के रूप में भी किया गया है , जो उनके नेतृत्व कौशल और अनुशासन का प्रमाण है। यह उपलब्धि उनके उज्ज्वल भविष्य की ओर संकेत करता है।

परिजनों ने इस सफलता का श्रेय प्रत्यूष की मेहनत, लगन एवं शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया है। क्षेत्र के लोगों ने आशा व्यक्त की है कि प्रत्यूष दीक्षित आगे भी इसी तरह सफलता के नए आयाम स्थापित करेंगे और जिले का नाम रोशन करते रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button