Breaking Newsभारत

छत्तीसगढ़ : पर्यावरण संरक्षण जनभागीदारी से ही संभव, प्रत्येक नागरिक की है महत्वपूर्ण भूमिका – कलेक्टर

पर्यावरण संरक्षण जनभागीदारी से ही संभव, प्रत्येक नागरिक की है महत्वपूर्ण भूमिका – कलेक्टर

बच्चों के बेहतर भविष्य की पहल, चिल्ड्रन पार्क में लिया गया हरियाली का संकल्प

कलेक्टर, एसपी, डीएफओ एवं जनप्रतिनिधियों ने किया पौधरोपण

शैलेंद्र कुमार द्विवेदी
इंडिया नाऊ २४
छत्तीसगढ़

बलरामपुर, 05 जून 2026/ विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय में स्थित चिल्ड्रन पार्क में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी ने अमरूद, पुलिस अधीक्षक श्री वैभव बेंकर ने आम एवं वनमण्डलाधिकारी श्री आलोक बाजपेई ने सिरस का पौधा रोपकर पर्यावरणीय जागरूकता एवं संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों ने भी फलदार पौधारोपण कर हरित एवं स्वच्छ पर्यावरण के निर्माण का संकल्प लिया।

कलेक्टर श्रीमती त्रिपाठी ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस हमें प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का स्मरण कराता है। पर्यावरण संरक्षण केवल शासन या किसी एक विभाग का दायित्व नहीं, बल्कि हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। प्रत्येक व्यक्ति यदि एक पौधा लगाकर उसके संरक्षण का संकल्प ले, तो हम आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ, सुरक्षित पर्यावरण प्रदान कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि यह पार्क बच्चों के लिए मनोरंजन, सीखने और स्वस्थ वातावरण का एक बेहतर केंद्र बने।

इस अवसर पर अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने चिल्ड्रन पार्क के विकास एवं बच्चों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के संबंध में विचार-विमर्श किया। पार्क में बच्चों के मनोरंजन, खेलकूद एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं के विस्तार को लेकर जनप्रतिनिधियों द्वारा सुझाव भी साझा किया गया।

इस अवसर पर पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री कृष्णा गुप्ता, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री दिलीप सोनी, पार्षदगण, जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक सहित आम नागरिकगण उपस्थित

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button