Breaking Newsभारत

छत्तीसगढ़ : जिला एवं सत्र न्यायाधीश, कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने किया पौधारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस

जिला एवं सत्र न्यायाधीश, कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने किया पौधारोपण

पर्यावरण संरक्षण एवं हरित विकास के लिए सामूहिक सहभागिता का दिया संदेश

शैलेंद्र कुमार द्विवेदी
इंडिया नाऊ २४
छत्तीसगढ़

बलरामपुर, 05 जून 2026/ विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वाड्रफनगर स्थित विश्राम गृह परिसर में जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री हेमंत शराफ ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन का संदेश दिया। इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी एवं पुलिस अधीक्षक श्री वैभव बेंकर ने भी पौधारोपण कर लोगों से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने तथा उनके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया।

इस दौरान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री हेमंत शराफ ने कहा कि वृक्ष मानव जीवन का आधार है और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। बढ़ते पर्यावरणीय संकट और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों के बीच वृक्षारोपण केवल आवश्यकता ही नहीं, हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्हांेने नागरिकों से अपने जीवन में पौधारोपण करने तथा लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने की अपील की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button