छत्तीसगढ़ : जिला शिक्षा अधिकारी बलरामपुर एम.आर.यादव के द्वारा ब्लॉक स्तरीय लिया गया बैठक

जिला शिक्षा अधिकारी बलरामपुर एम.आर.यादव के द्वारा ब्लॉक स्तरीय लिया गया बैठक
शैलेंद्र कुमार द्विवेदी
इंडिया नाऊ २४
छत्तीसगढ़
बलरामपुर

शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय वाड्रफनगर के सभागार में विकासखण्ड वाड्रफनगर के अंतर्गत हाई/हायर सेकेण्डरी स्कूलों के प्राचार्य,शैक्षिक समन्यवक एवं अशासकीय संस्था प्रभारियों की बैठक रखी गई, उक्त बैठक, बोर्ड परीक्षा के संबंध में आहुत की गई, उपस्थित समस्त प्रचार्यो से त्रैमासिक एवं अ़द्धवार्षिक परीक्षा के प्रत्येक संस्था के परीक्षा परिणामों तथा बोर्ड परीक्षा संबंधी की जा रही तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई, समस्त प्राचार्यो के द्वारा बताया गया कि कोर्स काफी पहले पुरा करा लिया गया है। मिशन – 40 Days कार्यक्रम के तहत् जिले से बोर्ड परीक्षा के तैयारी के संबध में प्रतिदिन सभी स्कूलों रिविजन एवं अन्य सभी गतिविधियां संचालित कराई जा रही है। जिला शिक्षा अधिकारी के द्वारा बोर्ड परीक्षा में सत् प्रतिशत विद्यार्थियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
2. बैठक में समस्त आहरण संवितरण अधिकारियों को पेंशन प्रकरण का तत्काल निराकरण करने और कर्मचारियों का समस्त स्वत्वों का बकाया राशि और लंबित भुगतान हेतु निर्देशित किया गया
3. Deef account और inoprative बैंक अकॉउंट के समस्त खातों को तत्काल बंद कर राशि को चालान के माध्यम से जमा करने हेतु निर्देश दिया गया।
4. छात्रवृत्ति के समस्त कार्य को पूर्ण कराते हुये पेण्डिग ई केवाईसी के बारे में खाद्य विभाग से समन्वय स्थापित कर निराकरण करने हेतु निर्देश दिया गया।
5. अपार आई डी जनरेट करने में आ रही समस्या के संबंध में सभी प्राचार्यो एवं शैक्षिक समन्वयकों को जन्म प्रमाण बनाने हेतु समस्त प्रक्रियां की प्रशिक्षण दिया गया, तथा सभी शैक्षिक समन्वयकों को अपने अपने संकुलो के सभी पात्र छात्र/छात्राओं का जन्मप्रमाण के सभी आवेदनों को संकुल स्तर पर ही पूर्ण कराने हेतु निर्देशित किया गया है ताकि फार्म पूरा होने पर तहसील में छात्र/छात्राओं के पालकों को बुलाकर एक ही दिन में जन्म प्रमाण पत्र जारी कराने हेतु निर्देशित किया गया है। शैक्षिक समान्यवको के द्वारा बताया गया कि 506 आवेदन फॉर्म पूर्ण कर तहसील कार्यालय में जमा कर दिया गया है तहसीलदार से समन्यव कर तिथि निर्धारित कर जन्म प्रमाण पत्र के कार्य को शीघ्रता से पूर्ण कराया जाएगा। जिससे बच्चों के आधार कार्ड में सुधार कराकर अधिक से अधिक छात्र/छात्राओं का आपार आईडी जनरेट कराया जा सके।
6. समस्त संस्था के प्रमुखों के परीक्षा के पूर्व सभी संस्थाओं में फर्नीचर को व्यवस्थित करने अनवाश्यक तथा टुटु फुटे फर्नीचर ,विधुत व्यवस्था को ठीक कराकर प्रकाश की अच्छी व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
7. शासकीय संस्था के भूमि पर हो रहे अतिक्रमण को हटाने हेतु निर्धारित राशि का चालान और आवेदन जमा कराने और भूमि का सीमांकन कराने का निर्देश दिया गया।
8. जर्जर भवनों की सूची ततकाल प्रदाय करने का निर्देश दिया गया ताकि जर्जर भवनों की डिस्मेंटल की प्रकिया पूर्ण कराकर भवनों का डिस्मेंटल की प्रक्रिया पूर्ण कराई जा सके।
8. नशा मुक्ति हेतु प्रत्येक शनिवार को रैली निकालकर लोगो को प्रेरित करने हेतु निर्देशित किया गया।
उक्त बैठक में विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी वाड्रफनगर श्री श्याम किशोर जायसवाल, श्री रामपथ यादव, सहायक संचालक, शिक्षा सहायक विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी वाड्रफनगर श्री विनोद कुमार पंथ और विकासखण्ड के सभी शासकीय संस्था के प्राचार्य, शैक्षिक समन्यवक और अशासकीय संस्थाओं के प्रधानपाठक और प्राचार्य उपस्थित रहें।



