गोरखपुर: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर योगी बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में होगा विशेष सत्संग, गायक हर्षल पुलेकर देंगे प्रस्तुति

गोरखपुर: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर योगी बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में होगा विशेष सत्संग, गायक हर्षल पुलेकर देंगे प्रस्तुति
*गोरखपुर, 1 सितंबर।* श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर द आर्ट ऑफ लिविंग की ओर से गोरखपुर में विशेष सत्संग का आयोजन किया जा रहा है। यह आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम *4 सितंबर को शाम 6 बजे से 8 बजे तक* योगी बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह, गोरखपुर में आयोजित होगा।
कार्यक्रम में श्रीकृष्ण के प्रेम, करुणा और जीवन संदेश पर विशेष आध्यात्मिक चर्चा एवं सत्संग होगा। आयोजन में पूरे विश्व में ख्याति प्राप्त गायक *हर्षल पुलेकर (Harshal Pulekar)* अपनी प्रस्तुति से श्रद्धालुओं एवं उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध करेंगे।
आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम के माध्यम से श्रीकृष्ण के प्रेम, करुणा और आध्यात्मिक संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।
*कार्यक्रम विवरण -*
– *दिनांक:* 4 सितंबर
– *समय:* शाम 6:00 बजे से 8:00 बजे तक
– *स्थान:* योगी बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह, गोरखपुर
– *प्रवेश:* नि:शुल्क
आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं एवं शहरवासियों से इस विशेष सत्संग में सपरिवार शामिल होकर आध्यात्मिक आनंद प्राप्त करने की अपील की है।



