Breaking Newsभारत

गाजीपुर : बाढ़ को लेकर जिलाधिकारी की जनपदवासियों से अपील

बाढ़ को लेकर जिलाधिकारी की जनपदवासियों से अपील

“घबराएं नहीं, प्रशासन आपके साथ है; बच्चों को बाढ़ के पानी से रखें दूर”

गाजीपुर, 1 सितंबर 2026। गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर और संभावित बाढ़ के मद्देनजर जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने जनपदवासियों से सतर्कता बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो सकती है, ऐसे में लोग घबराएं नहीं और प्रशासन द्वारा जारी सूचनाओं पर ही विश्वास करें। जिलाधिकारी ने लोगों से कहा कि आवश्यकता पड़ने पर ऊंचे स्थानों पर चले जाएं तथा बच्चों को बाढ़ के पानी से पूरी तरह दूर रखें। बच्चों को बाढ़ के पानी में जाने या नहाने न दें। नाव में उसकी निर्धारित क्षमता से अधिक यात्रियों को न बैठाएं और प्रतिबंधित क्षेत्रों में किसी भी दशा में नाव न चलाएं।उन्होंने विशेष रूप से युवाओं से अपील की कि तेजी से बहते पानी के पास जाकर सेल्फी न लें और न ही तैरने का प्रयास करें। किसी भी प्रकार की आपात स्थिति में तत्काल संबंधित कंट्रोल रूम पर संपर्क करें।

जरूरी हेल्पलाइन नंबर

पुलिस कंट्रोल रूम: 112

जिला बाढ़ नियंत्रण कक्ष: 0548-2224041

तहसील सदर: 0548-2221334

तहसील सैदपुर: 05495-222050

तहसील जमानिया: 05497-252074

तहसील जखनियां: 9454417089, 8739057296

तहसील मुहम्मदाबाद: 05493-242006

तहसील कासिमाबाद: 05493-252015

तहसील सेवराई: 05497-297597
जिलाधिकारी ने कहा कि प्रशासन बाढ़ की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और आवश्यकता पड़ने पर प्रशासन द्वारा बताए गए सुरक्षित स्थानों पर जाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button