गोरखपुर कैंट-उनौला स्टेशनों के मध्य पैच दोहरीकरण की कमीशनिंग का कार्य स्थगित

गोरखपुर कैंट-उनौला स्टेशनों के मध्य पैच दोहरीकरण की कमीशनिंग का कार्य स्थगित
गोरखपुर कैंट-उनौला खंड पर गाड़ियों का संचलन बहाल
गोरखपुर, 16 जुलाई, 2026: रेलवे प्रशासन द्वारा वाराणसी मण्डल के गोरखपुर कैंट-पनियहवा रेल खण्ड पर स्थित गोरखपुर कैंट-उनौला स्टेशनों के मध्य पैच दोहरीकरण के कमीशनिंग कार्य के परिप्रेक्ष्य में 16 से 21 जुलाई,2026 तक प्री-नान इण्टरलॉक एवं नान इण्टरलॉक कार्य तथा 21 जुलाई,2026 को रेल संरक्षा आयुक्त द्वारा निरीक्षण किये जाने के कारण गाड़ियों का निरस्तीकरण, मार्ग परिवर्तन, शार्ट टर्मिनेशन/शार्ट ओरिजिनेशन, पुनर्निर्धारण एवं नियंत्रण किया गया था। जिसे अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया है। फलस्वरूप गोरखपुर कैंट-उनौला खंड पर 16 से 21 जुलाई,2026 तक निरस्त, मार्ग परिवर्तित, शार्ट टर्मिनेट/शार्ट ओरिजिनेट, पुनर्निर्धारित एवं नियंत्रित की गयी गाड़ियों का संचलन पूर्व निर्धारित मार्ग, ठहराव एवं समय के अनुसार बहाल कर दिया गया है।


