Breaking Newsभारत

गाजीपुर : 5 से 21 जून तक चलेगा ‘सेवा, संस्कार, सुशासन एवं सम्मान’ जनजागरूकता अभियान

5 से 21 जून तक चलेगा ‘सेवा, संस्कार, सुशासन एवं सम्मान’ जनजागरूकता अभियान

प्रभारी मंत्री ने की तैयारियों की समीक्षा, ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान व विकास प्रदर्शनी पर रहेगा विशेष फोकस

गाजीपुर। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार 5 जून से 21 जून 2026 तक जनपद में ‘‘सेवा, संस्कार, सुशासन एवं सम्मान – सुशासन के 12 वर्ष’’ विषयक विशेष जनसंपर्क एवं जनजागरूकता अभियान संचालित किया जाएगा। इस अभियान के सफल आयोजन को लेकर गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित हुई, जिसकी अध्यक्षता जनपद के प्रभारी मंत्री एवं स्टाम्प तथा न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रवीन्द्र जायसवाल ने की।बैठक में प्रभारी मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को अभियान की विस्तृत रूपरेखा समझाते हुए निर्देश दिया कि केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, उपलब्धियों एवं नीतियों की जानकारी समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाई जाए। उन्होंने कहा कि कार्यक्रमों के संचालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।5 जून को चलेगा ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान,प्रभारी मंत्री ने वन विभाग एवं अन्य संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि 5 जून को ‘‘एक पेड़ मां के नाम’’ अभियान के तहत नगर निकायों, ग्राम पंचायतों, विकास खंडों, अमृत सरोवरों, तालाबों, सड़कों, नदियों एवं नहरों के किनारे व्यापक वृक्षारोपण कराया जाए। उन्होंने फलदार एवं पारंपरिक प्रजातियों के पौधों को प्राथमिकता देने तथा विद्यालयों, महाविद्यालयों, स्वयं सहायता समूहों और सामाजिक संगठनों की सहभागिता सुनिश्चित करने पर बल दिया।8 से 14 जून तक जनसंपर्क कार्यक्रम 8 जून से 14 जून तक विशेष जनसंपर्क एवं जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके अंतर्गत चिकित्सकों, अधिवक्ताओं, शिक्षाविदों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं प्रबुद्धजनों से संवाद स्थापित कर सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दी जाएगी। साथ ही ‘‘सरकार आपके द्वार’’ की तर्ज पर जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।14 से 16 जून तक लगेंगे जनकल्याणकारी शिविर प्रभारी मंत्री ने निर्देश दिए कि विकास खंड एवं नगर क्षेत्र मुख्यालयों पर जनकल्याणकारी शिविर एवं स्वास्थ्य मेलों का आयोजन किया जाए। इन शिविरों में आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, पीएम स्वनिधि एवं अटल पेंशन योजना समेत विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी जाएगी तथा लाभार्थियों की सफलता की कहानियां भी प्रदर्शित की जाएंगी।17 से 20 जून तक विकास प्रदर्शनीजनपद मुख्यालय पर आयोजित होने वाली विकास प्रदर्शनी में महिला सशक्तिकरण, गरीब कल्याण, आधारभूत संरचना विकास, कानून व्यवस्था, आध्यात्मिक एवं धार्मिक स्थलों के विकास सहित विभिन्न क्षेत्रों में हुए बदलावों को ‘‘पहले और अब’’ थीम के तहत प्रदर्शित किया जाएगा।प्राकृतिक खेती और जल संरक्षण पर विशेष फोकस 18 और 19 जून को प्राकृतिक खेती कार्यशालाओं का आयोजन किया जाएगा, जिसमें गौ-आधारित प्राकृतिक खेती, जल संरक्षण, कम लागत में अधिक उत्पादन तथा किसानों की आय बढ़ाने संबंधी तकनीकों पर विशेषज्ञों द्वारा मार्गदर्शन दिया जाएगा।20 जून को चौपाल, 21 जून को योग दिवस20 जून को रात्रि चौपाल का आयोजन किया जाएगा, जिसमें जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी ग्रामीणों से संवाद करेंगे। वहीं 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन होगा, जिसमें युवाओं, महिलाओं, एनसीसी, पुलिस एवं स्वयंसेवी संगठनों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।बैठक में पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा, मुख्य विकास अधिकारी आलोक प्रसाद, भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय, अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) वेद सिंह चौहान, जिला विकास अधिकारी सुभाष चंद्र सरोज सहित जनपद के विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button