Breaking Newsभारतराजनीति

गाजीपुर : हिंदी पत्रकारिता दिवस पर गाजीपुर प्रेस क्लब का भव्य सम्मान समारोह, उपेंद्र राय को मिला ‘पत्रकारिता शिखर सम्मान’

हिंदी पत्रकारिता दिवस पर गाजीपुर प्रेस क्लब का भव्य सम्मान समारोह, उपेंद्र राय को मिला ‘पत्रकारिता शिखर सम्मान’

गाजीपुर, 30 मई 2026। हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर गाजीपुर प्रेस क्लब के तत्वावधान में शनिवार को शहर स्थित होटल द ग्रैंड पैलेस में भव्य पत्रकारिता शिखर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में देश के प्रतिष्ठित पत्रकार एवं भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के सीएमडी एवं एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय को ‘पत्रकारिता शिखर सम्मान’ से सम्मानित किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा एमएलसी विशाल सिंह चंचल रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में सपा जिलाध्यक्ष गोपाल जी यादव, बसपा जिलाध्यक्ष रमेश कुशवाहा, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रविकांत राय तथा सदर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि राजदेव उपस्थित रहे।समारोह का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद गाजीपुर प्रेस क्लब के पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि, सम्मानित पत्रकार उपेंद्र राय एवं अन्य विशिष्ट अतिथियों का पुष्पगुच्छ व माल्यार्पण कर स्वागत किया।प्रेस क्लब के संरक्षक मनीष मिश्रा ने संस्था के तीन वर्षों की उपलब्धियों और भावी योजनाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर एमएलसी विशाल सिंह चंचल, संरक्षक आशीष कुमार सिंह, मनीष मिश्रा एवं अध्यक्ष शिवकुमार ने उपेंद्र राय को स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्र भेंट कर ‘पत्रकारिता शिखर सम्मान’ से सम्मानित किया।समारोह में मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों को भी स्मृति चिन्ह और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा जिले के दिवंगत पत्रकारों सिद्धांत तिवारी, राजीव सिंह, विजय कुमार, शिवलोचन राजभर एवं सत्येंद्र शुक्ला के परिजनों को स्मृति चिन्ह, अंगवस्त्र एवं उपहार प्रदान कर सम्मानित किया गया।अपने संबोधन में उपेंद्र राय, विशाल सिंह चंचल तथा अन्य अतिथियों ने गाजीपुर प्रेस क्लब की गतिविधियों की सराहना करते हुए कहा कि संस्था ने अल्प समय में पत्रकार हितों की रक्षा के लिए कई उल्लेखनीय कार्य किए हैं और पत्रकारों के सम्मान एवं अधिकारों के लिए मिसाल कायम की है। उन्होंने संस्था को हर संभव सहयोग देने का भरोसा भी दिलाया कार्यक्रम को वरिष्ठ पत्रकार अविनाश प्रधान, रविंद्र श्रीवास्तव, अशोक मौर्य, सुभेंदु सिंह, शिवम पांडेय, मासूम सिद्दीकी, धर्मेंद्र मिश्रा और दरोगा पांडेय सहित कई वक्ताओं ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन प्रेस क्लब के महासचिव कृपा कृष्ण ‘केके’ ने किया।समारोह में प्रेस क्लब के उपाध्यक्ष मनीष सिंह, कोषाध्यक्ष संजय कुशवाहा, सचिव विनीत दुबे, कार्यकारिणी सदस्य एवं अन्य सदस्यों का विशेष योगदान रहा। अंत में प्रेस क्लब अध्यक्ष शिवकुमार ने सभी अतिथियों, पत्रकारों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए संस्था के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button