Breaking Newsभारत

गाजीपुर : मंडलायुक्त ने विकास योजनाओं की समीक्षा कर अधिकारियों को लगाई फटकार, 25 तारीख तक पोर्टल अपडेट करने के निर्देश

मंडलायुक्त ने विकास योजनाओं की समीक्षा कर अधिकारियों को लगाई फटकार, 25 तारीख तक पोर्टल अपडेट करने के निर्देश

सीएम डैशबोर्ड दर्पण के माध्यम से हुई समीक्षा, फैमिली आईडी, आवास, जल जीवन मिशन और जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति पर दिया जोर

गाजीपुर। वाराणसी मंडल के मंडलायुक्त एस. राज लिंगम ने शुक्रवार को वर्चुअल माध्यम से सीएम डैशबोर्ड दर्पण पर आधारित शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं, विकास कार्यों एवं राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक की। गाजीपुर कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित इस बैठक में जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।समीक्षा के दौरान मंडलायुक्त ने सभी विभागों को निर्देशित किया कि विभागीय प्रगति में तेजी लाते हुए प्रत्येक माह की 25 तारीख तक पोर्टल पर अद्यतन जानकारी अपलोड करना अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि कार्यों में किसी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी।मंडलायुक्त ने सभी ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायकों के माध्यम से विशेष अभियान चलाकर पात्र लाभार्थियों की फैमिली आईडी बनाने के निर्देश दिए और कहा कि इस कार्य में लापरवाही किसी भी स्तर पर क्षम्य नहीं होगी।बैठक में विद्युत, पशुपालन, समाज कल्याण, मुख्यमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण एवं शहरी), जल जीवन मिशन, पर्यटन, लोक निर्माण विभाग, सड़क एवं सेतु निर्माण, पंचायती राज, शादी अनुदान योजना, निराश्रित गोवंश संरक्षण, पारिवारिक लाभ योजना, प्रधानमंत्री कुसुम योजना, कन्या विवाह सहायता, श्रम एवं सेवायोजन सहित विभिन्न विभागों की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।मंडलायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी विकासपरक योजनाओं एवं निर्माणाधीन परियोजनाओं को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक प्राथमिकता के आधार पर पहुंचना चाहिए और कोई भी पात्र लाभार्थी योजनाओं से वंचित नहीं रहना चाहिए।बैठक में जिला विकास अधिकारी राजन राय, उप कृषि निदेशक विजय कुमार, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी चन्द्रशेखर प्रसाद सहित विभिन्न विभागों के जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button