Breaking Newsभारत

गाजीपुर : कल जखनियां तहसील में लगेगा सम्पूर्ण समाधान दिवस, डीएम अनुपम शुक्ला सुनेंगे जन समस्याएं

कल जखनियां तहसील में लगेगा सम्पूर्ण समाधान दिवस, डीएम अनुपम शुक्ला सुनेंगे जन समस्याएं

18 जुलाई को सभी तहसीलों में होगा आयोजन, संबंधित उपजिलाधिकारी करेंगे अध्यक्षता

गाजीपुर। जन समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के उद्देश्य से सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन शनिवार, 18 जुलाई 2026 को किया जाएगा। जनपद की तहसील जखनियां में आयोजित समाधान दिवस की अध्यक्षता जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला करेंगे।जिला सूचना कार्यालय द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, जनपद की अन्य सभी तहसीलों में भी सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित होगा, जहां संबंधित उपजिलाधिकारी (एसडीएम) की अध्यक्षता में आमजन की शिकायतों एवं समस्याओं की सुनवाई कर उनके समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए जाएंगे।जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपनी समस्याओं के समाधान के लिए निर्धारित तिथि पर संबंधित तहसील में पहुंचकर अपनी शिकायतें प्रस्तुत करें, ताकि उनका गुणवत्तापूर्ण एवं शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button