Breaking Newsभारत

गाजीपुर : बच्चों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं: बिना फिटनेस व परमिट के नहीं चलेंगे स्कूल वाहन – डीएम अनुपम शुक्ला

बच्चों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं: बिना फिटनेस व परमिट के नहीं चलेंगे स्कूल वाहन – डीएम अनुपम शुक्ला

गाजीपुर। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला विद्यालय यान परिवहन सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद के लगभग 50 विद्यालयों के प्रबंधकों ने भाग लिया। जिलाधिकारी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि बिना मानक पूरे किए किसी भी विद्यालयी वाहन का संचालन नहीं होने दिया जाएगा। बच्चों की सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ), जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस), बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) तथा यातायात पुलिस को संयुक्त अभियान चलाकर अनफिट, बिना परमिट एवं निर्धारित मानकों के विपरीत संचालित विद्यालयी वाहनों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही निजी वाहनों, ऑटो एवं ई-रिक्शा के माध्यम से विद्यार्थियों के अवैध परिवहन पर भी सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।डीएम ने कहा कि जो विद्यालय परिवहन संबंधी नियमों का पालन नहीं करेंगे, उनके विरुद्ध मान्यता संबंधी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने तहसीलवार विद्यालयों की सूची तैयार कर नियमित समीक्षा करने तथा प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में विद्यालयी वाहनों की स्थिति की समीक्षा करने के निर्देश दिए।उन्होंने सभी विद्यालय प्रबंधकों से कहा कि अपने वाहनों के फिटनेस प्रमाणपत्र, परमिट एवं अन्य आवश्यक दस्तावेज समयबद्ध तरीके से पूर्ण कराएं, ताकि विद्यार्थियों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित हो सके।बैठक में जानकारी दी गई कि अप्रैल माह से 15 जुलाई 2026 तक जनपद के 286 विद्यालयों ने अपने विद्यालयी वाहनों का फिटनेस प्रमाणपत्र प्राप्त कर लिया है, जबकि 86 विद्यालयों ने वाहनों का परमिट बनवा लिया है। जिलाधिकारी ने शेष विद्यालयों को भी जल्द से जल्द आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के निर्देश देते हुए चेतावनी दी कि नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button