गोरखपुर : ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि स्व सूर्य प्रकाश कौशिक की 4वी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि स्व सूर्य प्रकाश कौशिक की 4वी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा
ग्राम पिपरसंडी में ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि की मनाई गई पुण्यतिथि, हजारों लोगों ने श्रद्धांजलि सभा में हुए उपस्थित

गोरखपुर जिले के खजनी तहसील अंतर्गत विकासखंड बेलघाट के ब्लाक के प्रमुख प्रतिनिधि स्व. सूर्य प्रकाश कौशिक की 4वीं पुण्यतिथि पर उनकी पावन स्मृति में श्रद्धांजलि एवं पुण्यतिथि कार्यक्रम उनके पैतृक आवास ग्राम पिपरसंडी, बेलघाट में किया जा रहा प्रांगण में सम्पन्न हुआ। इस दौरान उनकी धर्म पत्नी पूजा सिंह कौशिक श्रद्धांजलि देते हुए रोने लगी।
जिले से लेकर प्रदेश तक समेत सभी राजनीतिक दलों के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प चढ़ाकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इसमें उनके जीवनी पर चर्चा कर उनको बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया गया।
शनिवार को ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि एवं इण्टर कालेज के संस्थापक स्वर्गीय सूर्य प्रकाश कौशिक की 4 वीं पूण्यतिथि पर देवी सिंह स्नातक महाविद्यालय रजनौली मे उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।
विधायक खजनी से राम चौहान और प्रधान संघ अध्यक्ष अरुण शुक्ला ने कहा कि स्वर्गीय सूर्य प्रकाश कौशिक हम सब के लिए प्रेरणाश्रोत हैं। उनके द्वारा किये गये सामाजिक के जरिये वह आज भी हमारे दिलों में जीवित है l
बेलघाट ब्लॉक प्रमुख डा पूजा सिंह कौशिक ने कहां की नेताजी गरीब व मजलूमों को समाज की मुख्य धारा से जोड़ने की सोच रखते थे। पूर्ण तिथि कार्यक्रम में खजनी विधायक श्री राम चौहान, पूर्व विधायक संत प्रसाद, प्राचार्य दीपक प्रताप सिंह , जिला कोषाध्यक्ष अखिलेश सिंह, चंचल शाही, विजय बहादुर सिंह, योगेश प्रताप सिंह, सोनू सिंह, प्रधान संघ अध्यक्ष अरुण शुक्ला, ओमप्रकाश सिंह ,आध्या मिश्रा , भिखारी प्रजापति, देवेंद्र प्रताप सिंह सुनील प्रताप चंद ,, शिवेंद्र प्रताप उर्फ विक्की सिंह क्षेत्र के तमाम सम्मानित लोग उपस्थित रहकर श्रद्धांजलि दिया।



