गाजीपुर : एक दिन की थानाध्यक्ष बनी छात्रा जानवी सिंह, थाना समाधान दिवस पर सुनी फरियादियों की फरियाद, राजस्व के कई मामलों का किया निस्तारण

बेद प्रकाश पाण्डेय ब्यूरो चीफ गाजीपुर।
आज दिनांक।27/09/025को
एक दिन की थानाध्यक्ष बनी छात्रा जानवी सिंह, थाना समाधान दिवस पर सुनी फरियादियों की फरियाद, राजस्व के कई मामलों का किया निस्तारण

ज़खनिया(गाजीपुर)। योगी सरकार के मिशन शक्ति केंद्र को गति देने के उद्देश्य से भुड़कुड़ा कोतवाली परिसर में अनूठी पहल की गई।पुलिस उपाधीक्षक चोब सिंह, कोतवाल धीरेन्द्र प्रताप सिंह ने स्वर्गीय रामनगीना सिंह इंटर कॉलेज के 11 की छात्रा जानवी सिंह पुत्री धूर्व सिंह सेमऊर को एक दिन का कोतवाल प्रभारी बनाया गया।
कोतवाली की कुर्सी संभालते ही जानवी सिंह ने थाना समाधान दिवस और जनसुनवाई के मामले कई लोगों का फरियाद सुने जिसमे कुछ लोग दूसरे कि खेत में पानी बहा रहे। इस मामले में पहले पानी बंद करे फिर राजस्व विभाग टीम जाएगी।
जानवी ने इस दौरान अन्य फरियादियों की समस्याएं भी सुनीं। कार्यक्रम में मौजूद राजस्व विभाग के अधिकारी, लेखपाल और सहित कई लोगों ने इस पहल का स्वागत किया।
कोतवाल धीरेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को सशक्त और जागरूक करने के लिए गाज़ीपुर पुलिस कप्तान डॉ. ईरज राजा के नेतृत्व में यह कार्यक्रम चलाया जा रहा है। मौके पर राजस्व विभाग की टीम महेश प्रताप सिंह, भाजपा के वरिष्ठ नेता दयाशंकर सिंह प्रधानाचार्य अजीत सिंह काली विजेंद्र कुशवाहा अरविंद यादव कॉलेज की छात्राओं प्रमुख रूप से आस्था यादव खुशबू यादव गरिमा चौहान अनुपम यादव रागनी कनौजिया अंकित यादव पायल चौहान खुशी यादव अनामिका यादव कीर्ति सिंह, शक्ति केंद्र प्रभारी (एस आई) मोहम्मद सैफ,सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।



