Breaking Newsभारतराजनीति

गाजीपुर : जखनिया में 21 अप्रैल को ऐतिहासिक क्षण: समाजसेवी विजय बहादुर सिंह की प्रतिमा का भव्य अनावरण

जखनिया में 21 अप्रैल को ऐतिहासिक क्षण: समाजसेवी विजय बहादुर सिंह की प्रतिमा का भव्य अनावरण

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा करेंगे अनावरण, शिक्षा व समाजसेवा के पुरोधा को दी जाएगी भावभीनी श्रद्धांजलि

गाजीपुर। तहसील जखनिया क्षेत्र के वृंदावन स्थित महामंडलेश्वर श्री बालकृष्ण यति इंटर कॉलेज में 21 अप्रैल को एक ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण क्षण साकार होने जा रहा है। संस्थापक, पूर्व ग्राम प्रधान एवं प्रख्यात समाजसेवी स्वर्गीय विजय बहादुर सिंह की प्रतिमा का भव्य अनावरण समारोह प्रातः 10:00 बजे विद्यालय प्रांगण में आयोजित किया जाएगा। पूरे क्षेत्र में इस कार्यक्रम को लेकर उत्साह का माहौल है।इस गरिमामय अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा उपस्थित रहेंगे, जो अपने कर-कमलों से प्रतिमा का अनावरण करेंगे। कार्यक्रम में जनपद सहित आसपास के क्षेत्रों के अनेक गणमान्य नागरिक, शिक्षाविद्, समाजसेवी एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति प्रस्तावित है।विद्यालय के प्रधानाचार्य कृपा शंकर सिंह ने प्रेस वार्ता में जानकारी देते हुए बताया कि स्वर्गीय विजय बहादुर सिंह ने लगभग पांच दशक पूर्व ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा की अलख जगाने का जो संकल्प लिया था, वह आज एक विशाल वटवृक्ष के रूप में फल-फूल रहा है। उन्होंने कहा कि उस समय संसाधनों के अभाव के बावजूद शिक्षा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने हजारों विद्यार्थियों के भविष्य को नई दिशा दी।विद्यालय के प्रबंधक दयाशंकर सिंह ने स्वर्गीय विजय बहादुर सिंह के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे अत्यंत सरल, मिलनसार एवं उदार विचारों के धनी थे। समाजसेवा उनके जीवन का मूल उद्देश्य था। ग्राम प्रधान के रूप में उन्होंने लगातार कई वर्षों तक जनता की सेवा करते हुए विकास के अनेक कार्य किए और क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई।

समारोह में महामंडलेश्वर श्री बालकृष्ण, कन्या महाविद्यालय हथियाराम के प्राचार्य डॉ. रत्नाकर त्रिपाठी सहित शिक्षा, समाजसेवा और प्रशासनिक क्षेत्र से जुड़े अनेक प्रतिष्ठित व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए विद्यालय परिवार द्वारा व्यापक तैयारियां की जा रही हैं।प्रेस वार्ता के दौरान भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व लोकसभा प्रत्याशी पारस नाथ राय पीजी कॉलेज कुड़कुडा़ के असिस्टेंट प्रोफेसर अंग्रेजी विभाग डॉक्टर संतोष कुमार मिश्रा, इन्द्र जीत सिंह अन्टू,अनिल कुमार सिंह, जयशंकर सिंह, लालजी शाही, सुभाष सिंह, प्रदीप सिंह, संजीव सिंह कुशवाहा, कामता यादव सहित विद्यालय परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।यह आयोजन न केवल एक महान समाजसेवी को श्रद्धांजलि देने का अवसर है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को शिक्षा और समाजसेवा के प्रति प्रेरित करने वाला एक ऐतिहासिक पल भी साबित होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button