गाजीपुर : उद्योग बन्धु/व्यापार बन्धु बैठक सम्पन्न, लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश

उद्योग बन्धु/व्यापार बन्धु बैठक सम्पन्न, लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश

गाजीपुर, 16 अप्रैल 2026 जिला उद्योग बन्धु/व्यापार बन्धु की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक के दौरान सचिव/उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केन्द्र, गाजीपुर द्वारा पिछली बैठक की कार्यवाही से समिति को अवगत कराया गया।बैठक में “निवेश मित्र” पोर्टल के अंतर्गत अनुमतियां, अनापत्तियां, पंजीयन एवं लाइसेंस से संबंधित प्रकरणों की समीक्षा की गई। इस दौरान श्रम विभाग, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, एमएसएमई विभाग, कृषि विभाग, अग्निशमन विभाग, उत्तर प्रदेश पावर कार्पोरेशन लिमिटेड तथा राजस्व विभाग से जुड़े लंबित मामलों की विस्तार से जानकारी ली गई।मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि उद्योग बन्धु एवं व्यापार बन्धु के माध्यम से प्राप्त शिकायतों का निस्तारण अगली बैठक से पूर्व अनिवार्य रूप से सुनिश्चित किया जाए, जिससे उद्यमियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।बैठक में मुख्य राजस्व अधिकारी आयुष चौधरी, उपायुक्त उद्योग लोकेन्द्र कुमार, उद्यमी बशिष्ट सिंह यादव, विजय शंकर वर्मा सहित जनपद के अन्य संबंधित अधिकारी एवं उद्यमी उपस्थित रहे।



