गहमर (गाजीपुर) : फर्जी दुष्कर्म मुकदमे का भय दिखाकर रुपये ऐंठने वाली मां-बेटी गिरफ्तार

फर्जी दुष्कर्म मुकदमे का भय दिखाकर रुपये ऐंठने वाली मां-बेटी गिरफ्तार
गहमर (गाजीपुर)। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना गहमर पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने फर्जी दुष्कर्म के मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर रुपये ऐंठने के आरोप में मां-बेटी को गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार, थाना गहमर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 131/2026 में धारा 308(6), 316(2), 352 एवं 61(2) बीएनएस के तहत दर्ज मामले में कार्रवाई करते हुए रविवार, 19 जुलाई 2026 को उपनिरीक्षक शिव प्रसाद पाण्डेय अपनी टीम के साथ ग्राम करवनिया डेरा, सेवराई में चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान अभियुक्ता श्यामा पाण्डेय (45 वर्ष) पत्नी गुलाब पाण्डेय तथा उनकी पुत्री ज्योति पाण्डेय (22 वर्ष) को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया गया।गिरफ्तार दोनों अभियुक्ताओं पर फर्जी बलात्कार के मुकदमे में फंसाने का भय दिखाकर धन उगाही करने का आरोप है। पुलिस ने दोनों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में चौकी प्रभारी सेवराई उपनिरीक्षक शिव प्रसाद पाण्डेय, महिला कांस्टेबल अंजू देवी एवं महिला कांस्टेबल सोनम पाण्डेय शामिल रहीं।

