खजनी, गोरखपुर : अधिकारी के आदेश बेअसर, खजनी में लगा 2 किलोमीटर लंबा जाम, बहनों की राखी पर भारी पड़ा जाम

अधिकारी के आदेश बेअसर, खजनी में लगा 2 किलोमीटर लंबा जाम, बहनों की राखी पर भारी पड़ा जाम
खजनी कस्बे में सुबह 7 बजे से लगा भीषण जाम, 2 KM तक वाहनों की कतार, एम्बुलेंस भी फंसी

खजनी, गोरखपुर।खजनी कस्बे में शुक्रवार सुबह 7 बजे से भीषण जाम लगा हुआ है। खजनी थाना से लेकर खजनी ब्लॉक से आगे तक लगभग 2 किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतार लगी है। जाम में एम्बुलेंस और हजारों राहगीर फंसे हुए हैं।सबसे चिंताजनक बात यह है कि मौके पर यातायात संभालने के लिए पुलिस प्रशासन का कोई भी जिम्मेदार अधिकारी मौजूद नहीं है।
रक्षाबंधन के पर्व पर बहनें अपने भाइयों की कलाई पर समय से राखी बांधने के लिए घरों से निकली हैं, लेकिन इस जाम में फंसकर उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अगर यही हाल रहा तो कई बहनें मुहूर्त पर अपने भाइयों तक नहीं पहुंच पाएंगी और मायूस हो जाएंगी।
त्योहार को देखते हुए उच्च अधिकारियों ने पहले ही आदेश दिया था कि क्षेत्रों में जाम न लगने दिया जाए, लेकिन खजनी में इसका कोई असर देखने को नहीं मिल रहा है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द जाम खुलवाने की मांग की है।



