Breaking News

गोरखपुर शासन के अधिकारी आज परखेंगे आयुष विश्वविद्यालय के लोकार्पण की तैयारियां

गोरखपुर शासन के अधिकारी आज परखेंगे आयुष विश्वविद्यालय के लोकार्पण की तैयारियां

30 जून को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों होना है आयुष

विश्वविद्यालय का लोकार्पणमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 21 जून को कर सकते हैं विश्वविद्यालय का निरीक्षणभटहट। महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय का लोकार्पण 30 जून को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों होना है। समय नजदीक आने के साथ ही तैयारियां और तेज कर दी गई हैं। मंगलवार को उत्तर प्रदेश शासन से अधिकारी आयुष विश्वविद्यालय के दौरे पर आ रहे हैं। वे लोकार्पण की तैयारियों को परखेंगे। खबर है कि तैयारियों के मद्देनजर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी 21 जून को विश्वविद्यालय का निरीक्षण कर सकते हैं।उद्घाटन समारोह की तिथि नजदीक आने के साथ ही विश्वविद्यालय में विभिन्न कार्यों को तेज कर दिया गया है। निर्माण कार्य को नियत समय में पूरा करने के लिए मजदूरों और मिस्त्रयों की संख्या और बढ़ाए जाने पर भी विचार किया जा रहा है। पीडब्ल्यूडी के अधिकारी तथा कर्मचारी भी कड़ी मशक्कत कर रहे हैं। पंचकर्म कुटिया, प्रशासनिक भवन, एडमिन हॉल में सफाई, पेंटिंग व चेम्बर्स निर्माण का कार्य चल रहा है। फील्ड में मिट्टी भराई एवं ईंट बिछाए जाने का काम चल रहा है। तीन हेलीपैड भी तैयार किए जा रहे हैं।

शासन के उच्च अधिकारी आज करेंगे समीक्षाआयुष

विश्वविद्यालय में लोकार्पण से पहले विभिन्न कार्य कराए जा रहे हैं। इनकी प्रगति जानने मंगलवार को शासन के उच्च अधिकारी आ रहे हैं। वे कार्यो की समीक्षा करने के बाद शासन को अपनी रिपोर्ट सौंपेंगे। उद्घाटन समारोह का खाका भी तैयार किया जा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button