भारतराजनीति

मतदान केंद्र से 200 मीटर दूर रहेंगे राजनीतिक दलों के कार्यालय, चुनाव प्रचार पर भी रहेगी निगरानी

स्नातक एवं शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक

मतदान केंद्र से 200 मीटर दूर रहेंगे राजनीतिक दलों के कार्यालय, चुनाव प्रचार पर भी रहेगी निगरानी

 

स्नातक एवं शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक

 

गाजीपुर, 18 अक्टूबर।उत्तर प्रदेश विधान परिषद के वाराणसी खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन-2026 को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता में रविवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई। बैठक में निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों की जानकारी देते हुए राजनीतिक दलों से आदर्श चुनाव आचार संहिता का पालन सुनिश्चित करने की अपील की गई।जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतदान दिवस पर सभी राजनीतिक दलों को अपने कार्यालय मतदान केंद्र की परिधि से 200 मीटर की दूरी पर स्थापित करने होंगे। मतदान समाप्ति से 48 घंटे पूर्व चुनाव प्रचार बंद होने के बाद संबंधित निर्वाचन क्षेत्र में राजनीतिक पदाधिकारियों की उपस्थिति पर प्रतिबंध लागू रहेगा। यह व्यवस्था लोकसभा एवं विधानसभा चुनावों की तरह इस निर्वाचन में भी प्रभावी रहेगी।उन्होंने कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान भेजे जाने वाले बल्क एसएमएस और फोन पर वॉयस मैसेज भी चुनावी विज्ञापनों के पूर्व-प्रमाणीकरण के दायरे में आएंगे। टेलीविजन चैनलों, केबल नेटवर्क, निजी एफएम चैनलों सहित रेडियो, सार्वजनिक स्थानों पर ऑडियो-विजुअल डिस्प्ले तथा सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाले चुनावी विज्ञापनों के संबंध में भी आयोग के निर्धारित नियमों का पालन करना होगा।बैठक में जिलाधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को मतदान प्रक्रिया, पोलिंग पार्टियों की रवानगी तथा निर्वाचन से संबंधित अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी दी। उन्होंने मतदाताओं की पहचान सुनिश्चित करने के लिए मतदाता फोटो पहचान पत्र (ईपीआईसी) के साथ आयोग द्वारा निर्धारित दस वैकल्पिक पहचान दस्तावेजों में से किसी एक को प्रस्तुत करने की व्यवस्था के बारे में भी बताया।जिलाधिकारी ने सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से निर्वाचन प्रक्रिया को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने में सहयोग करने की अपील की।इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी वेद सिंह चौहान, भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय मंत्री राजन प्रजापति, अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य रविकांत राय, समाजवादी पार्टी के जिला सचिव एवं मतदाता सूची प्रभारी राजेश कुमार यादव, आम आदमी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष जावेद अहमद, बहुजन समाज पार्टी के जिला कार्यालय सचिव जनक लाल, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी सहित अन्य अधिकारी एवं राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button