Breaking Newsक्राइमभारत

बहरियाबाद/गाजीपुर : बहरियाबाद पुलिस ने वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

बहरियाबाद पुलिस ने वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

मुखबिर की सूचना पर आसपुर पुलिया के पास हुई गिरफ्तारी, संबंधित मुकदमे में चल रहा था वांछित

बहरियाबाद/गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बहरियाबाद थाना पुलिस को सोमवार को सफलता मिली। पुलिस टीम ने मुकदमा अपराध संख्या 149/2026, धारा 281, 125(ए), 125(बी) एवं 105 बीएनएस से संबंधित वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस के अनुसार उपनिरीक्षक महेन्द्र प्रसाद मय हमराह क्षेत्र में भ्रमण एवं वांछित अभियुक्तों की तलाश में थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि उक्त मुकदमे से संबंधित वांछित अभियुक्त मो. मुसाफिर पुत्र स्व. अजीज आसपुर पुलिया के पास मौजूद है। सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मो. मुसाफिर पुत्र स्व. अजीज, निवासी ग्राम आराजी कस्बा स्वाद, थाना बहरियाबाद, जनपद गाजीपुर के रूप में हुई है।पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना बहरियाबाद में मु0अ0सं0 149/2026, धारा 281, 125(ए), 125(बी), 105 बीएनएस के तहत मुकदमा पंजीकृत है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में अभियुक्त की गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक महेन्द्र प्रसाद मय हमराह, थाना बहरियाबाद जनपद गाजीपुर शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button