Breaking Newsभारत

मस्जिद ध्वस्तीकरण मामले में सपा का बड़ा दांव, 23 सदस्यीय डेलिगेशन कल पहुंचेगा सहारनपुर

*ब्रेकिंग न्यूज़ – सहारनपुर*

मस्जिद ध्वस्तीकरण मामले में सपा का बड़ा दांव, 23 सदस्यीय डेलिगेशन कल पहुंचेगा सहारनपुर

*लखनऊ / सहारनपुर।* सहारनपुर में 19 साल पुरानी मस्जिद ध्वस्तीकरण के मामले ने सियासी तूल पकड़ लिया है। मामले को लेकर समाजवादी पार्टी ने बड़ा कदम उठाया है।

सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने जानकारी दी है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर 23 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल कल यानी 07 सितंबर 2026 को सहारनपुर जाएगा।

प्रदेश अध्यक्ष द्वारा जारी पत्र (पत्रांक 500/2026, दिनांक 06.09.2026) के अनुसार यह प्रतिनिधिमंडल 05 सितंबर 2026 को बुलडोजर द्वारा गिराई गई मस्जिद की पड़ताल करेगा।

*पत्र में उल्लेख है कि -* जिला प्रशासन ने यह कहते हुए मस्जिद को ध्वस्त किया था कि मस्जिद सील है, जायरीन नहीं जाएंगे। सपा प्रतिनिधिमंडल इसी मामले की जमीनी हकीकत जानने के लिए सहारनपुर कलेक्ट्रेट पहुंचेगा और कमिश्नर से मिलकर ज्ञापन देगा, साथ ही रिपोर्ट प्रदेश कार्यालय को सौंपेगा।

*प्रतिनिधिमंडल में ये 23 नेता शामिल -*
राम बिहारी यादव (नेता प्रतिपक्ष विधान परिषद), चौधरी अब्दुल वाहिद (विधायक), इकरा नवाब अंसारी (महानगर अध्यक्ष), सांसद इकरा हसन, राजेंद्र राणा (विधायक), चौधरी फसल, पूर्व सांसद हाजी फजलुर्रहमान समेत शाहिद परवेज, हरिओम कश्यप, उमर अली, राकेश सैनी, कविल पाल कश्यप, गाजिया आजम और कार्तिक अली सहित कुल 23 सदस्य शामिल हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button