जखनियां (गाजीपुर) : निःशुल्क नेत्र शिविर में 97 मरीजों का हुआ परीक्षण, 9 मोतियाबिंद मरीज ऑपरेशन के लिए बनारस रवाना

निःशुल्क नेत्र शिविर में 97 मरीजों का हुआ परीक्षण, 9 मोतियाबिंद मरीज ऑपरेशन के लिए बनारस रवाना

जखनियां (गाजीपुर)। डालिम्स सनबीम स्कूल जखनियां में रविवार को साबिर अली एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट के सहयोग से आर. जे. शंकरा आई हॉस्पिटल की ओर से निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन समाजसेवी निजामुद्दीन ने फीता काटकर किया।
शिविर में आर. जे. शंकरा आई हॉस्पिटल से आए डॉ. सोनाली, डॉ. चन्दन, डॉ. किरण, डॉ. नेहा एवं हरिशंकर ने मरीजों की आंखों की जांच कर आवश्यक परामर्श दिया। शिविर में कुल 97 मरीजों का नेत्र परीक्षण किया गया।
जांच के बाद 9 मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए आर. जे. शंकरा हॉस्पिटल की बस से बनारस भेजा गया। वहां मरीजों के रहने, खाने और ऑपरेशन की पूरी व्यवस्था निःशुल्क की जाएगी।
इस अवसर पर साबिर अली एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट के डायरेक्टर आमिर अली ने आर. जे. शंकरा हॉस्पिटल की पूरी टीम का आभार जताते हुए चिकित्सकों एवं सहयोगियों को मोमेंटो, शॉल और बुके देकर सम्मानित किया।
आमिर अली ने कहा कि जरूरतमंद और गरीब लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना ट्रस्ट का उद्देश्य है। ऐसे निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से लोगों को लाभ पहुंचाने का प्रयास आगे भी जारी रहेगा।
शिविर में क्षेत्र के बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ लिया और ट्रस्ट एवं आर. जे. शंकरा हॉस्पिटल की इस पहल की सराहना की।



