Breaking Newsभारत

दिल्ली ब्रेकिंग – सत्य निकेतन में 3 मंजिला इमारत ढही, कई छात्रों के दबे होने की आशंका, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

दिल्ली ब्रेकिंग – सत्य निकेतन में 3 मंजिला इमारत ढही, कई छात्रों के दबे होने की आशंका, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया। यहाँ तीन मंजिला इमारत भरभराकर गिर गई।

बताया जा रहा है कि ग्राउंड फ्लोर पर दुकानें थीं और ऊपर के फ्लोर पर PG चलता था, जिसमें ज्यादातर दिल्ली यूनिवर्सिटी के छात्र रहते थे। इमारत गिरने से कई लोग मलबे में दब गए हैं। मलबे में कुछ गाड़ियों के भी दबे होने की खबर है।

घटना दोपहर करीब 1:30 बजे की है। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत हाथों और हथौड़े से मलबा हटाना शुरू कर दिया।

सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मलबे में कुछ छात्रों के फंसे होने की आशंका है।

सुरक्षा के मद्देनजर आसपास की दूसरी इमारतों को भी खाली करा लिया गया है। अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि कितने लोग अंदर फंसे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button