Breaking Newsभारत

ईसानगर, खमरिया खीरी : 22 वर्षीय किशोर ने पुल से शारदा नदी में लगाई छलांग, खोजबीन में जुटी पुलिस

22 वर्षीय किशोर ने पुल से शारदा नदी में लगाई छलांग, खोजबीन में जुटी पुलिस

(अनुपम मिश्रा)

ईसानगर, खमरिया खीर। थाना क्षेत्र में शनिवार की शाम करीब चार बजे एक किशोर ने पुल से नदी में छलांग लगा दी। जानकारी के मुताबिक घटना स्थल से चप्पल तथा युवक का सुसाइड नोट भी पुलिस ने बरामद किया है। पुलिस घटना की छान बीन में जुटी हुई है।

खमरिया थाना क्षेत्र के गांव हरदास पुर निवासी अखिलेश (22) पुत्र श्यामलाल शनिवार की दोपहर बाद घर से निकला था , पीलीभीत बस्ती मार्ग पर ऐरा पुल पर करीब चार बजे अखिलेश के चप्पल व सुसाइड नोट बरामद हुआ है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

घटना के बावत खमरिया थानाध्यक्ष निर्मल तिवारी ने बताया कि अखिलेश के खिलाफ एक युवती द्वारा शारीरिक और मानसिक शोषण की शिकायत की गई थी । घटना स्थल से चप्पल तथा सुसाइड नोट बरामद किया गया है। पुलिस घटना की जांच पड़ताल तथा युवक की छानबीन में जुटी हुई है। घटना से जुड़े सभी बिंदुओं को खंगाला जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button