जखनियां/गाजीपुर : नोवा ग्लोबल स्कूल ने शिक्षकगण, अभिभावकों एवं क्षेत्रवासियों के प्रति जताया आभार

नोवा ग्लोबल स्कूल ने शिक्षकगण, अभिभावकों एवं क्षेत्रवासियों के प्रति जताया आभार
शिक्षा के साथ संस्कार और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए विद्यालय निरंतर प्रयासरत : प्रबंध निदेशक जयप्रकाश पांडेय

जखनियां/गाजीपुर। तहसील जखनियां क्षेत्र के अलीपुर मंदरा स्थित नोवा ग्लोबल स्कूल शिक्षा के क्षेत्र में विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने के साथ-साथ उनके सर्वांगीण विकास की दिशा में निरंतर प्रयासरत है। विद्यालय परिवार की ओर से विद्यालय से जुड़े सभी शिक्षकों, अभिभावकों, विद्यार्थियों एवं क्षेत्रवासियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया है।विद्यालय के प्रबंध निदेशक जयप्रकाश पांडेय (धनंजय) ने कहा कि किसी भी शिक्षण संस्थान की सफलता केवल भवन और संसाधनों से नहीं, बल्कि शिक्षक, विद्यार्थी, अभिभावक और समाज के सामूहिक सहयोग से सुनिश्चित होती है। उन्होंने विद्यालय की प्रगति में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले सभी लोगों का हृदय से आभार व्यक्त किया।उन्होंने कहा कि नोवा ग्लोबल स्कूल का उद्देश्य विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के साथ उनमें अनुशासन, संस्कार, नैतिक मूल्यों, आत्मविश्वास एवं सामाजिक जिम्मेदारियों की भावना विकसित करना है। विद्यालय में विद्यार्थियों की प्रतिभा को पहचानकर उन्हें आगे बढ़ने के लिए उचित मार्गदर्शन देने पर विशेष जोर दिया जाता है।विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री उमाशंकर सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए शिक्षक निरंतर पूरी निष्ठा और लगन के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं। विद्यालय में पढ़ाई के साथ विद्यार्थियों की रचनात्मक एवं बौद्धिक क्षमता को विकसित करने के लिए भी प्रयास किए जाते हैं।विद्यालय की कोआर्डिनेटर श्रीमती रजनी मिश्रा ने विद्यालय परिवार के सभी सदस्यों के सहयोग के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षकों के सामूहिक प्रयास से विद्यार्थियों को बेहतर वातावरण मिल रहा है। उन्होंने अभिभावकों से भी विद्यालय के साथ निरंतर समन्वय बनाए रखने की अपील की।विद्यालय परिवार में सहायक अध्यापक के.एन. सिंह यादव, कमलेश यादव, पिंकी सिंह, अर्चना मौर्या, सरोज कुशवाहा, रेनु मौर्या, आर.पी. श्रीवास्तव एवं वंदना यादव सहित समस्त शिक्षकगण विद्यार्थियों के शैक्षणिक विकास के लिए अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि आने वाले समय में भी विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा, अनुशासन एवं संस्कारयुक्त वातावरण उपलब्ध कराने के लिए निरंतर नए प्रयास किए जाएंगे। विद्यालय प्रबंधन की ओर से क्षेत्र के अभिभावकों से अपने बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए विद्यालय के साथ जुड़ने और सहयोग करने का आह्वान किया गया।अंत में विद्यालय के प्रबंध निदेशक जयप्रकाश पांडेय (धनंजय) ने विद्यालय परिवार, अभिभावकों, विद्यार्थियों एवं समस्त शुभचिंतकों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया।



