गोरखपुर : शिक्षक दिवस पर सपा कार्यालय में शिक्षक रत्न सम्मान एवं गोष्ठी का आयोजन, शिक्षकों को किया गया सम्मानित

शिक्षक दिवस पर सपा कार्यालय में शिक्षक रत्न सम्मान एवं गोष्ठी का आयोजन, शिक्षकों को किया गया सम्मानित

गोरखपुर, 05 सितंबर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव एवं समाजवादी शिक्षक सभा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. एस. पी. सिंह पटेल के निर्देश पर शिक्षक दिवस के अवसर पर समाजवादी शिक्षक सभा जिला व महानगर इकाई के संयुक्त तत्वावधान में शिक्षक रत्न सम्मान एवं गोष्ठी का आयोजन पार्टी के बेतियाहाता स्थित जिला कार्यालय पर संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव अवधेश कुमार यादव एवं विशिष्ट अतिथि समाजवादी शिक्षक सभा के प्रदेश सचिव मणि देव मल्ल रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष भोला नाथ शुक्ल ने की तथा संचालन महानगर अध्यक्ष नजमुल हसन ने किया।
गोष्ठी में वक्ताओं ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और शिक्षा जगत में उनके योगदान को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि आज के आधुनिक युग में शिक्षकों को अपने शिष्यों का सर्वांगीण विकास कर उन्हें हर प्रकार के भेदभाव और घृणा से मुक्त रखकर आपसी भाईचारे एवं प्रेम का पाठ पढ़ाना चाहिए।
अपने संबोधन में मुख्य अतिथि अवधेश कुमार यादव ने आगामी गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक खण्ड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी कमलेश यादव को भारी मतों से जिताने का शिक्षकों से आह्वान किया।
इन शिक्षकों को मिला सम्मान
कार्यक्रम में 11 शिक्षक-शिक्षिकाओं को समाजवादी शिक्षक रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया, जिनमें प्रीति गौड़, उर्मिला कुमारी, बिलकिस अजहरी बानो, मनीष कुमार, डॉ. अशफाक अहमद उमर, रामसिंह, बिरजू प्रसाद, लाल जी विश्वकर्मा, योगेन्द्र चन्द्र द्विवेदी, डॉ. डी. के. चौबे एवं सुनील दुबे शामिल हैं।
इस अवसर पर जावेद अली, नौशाद हुसैन, मोहम्मद जाबिर अली सिद्दीकी, संतोष कुमार यादव, आशीष कुमार, कलीम अशरफ खान, सुनील तिवारी, पीरजादा सैयद मोहम्मद मेंहदी, प्रो. डॉ. महबूब हसन, ओम प्रकाश यादव, बालेन्द्र यादव, सुधीर यादव, भृगुनाथ निषाद, मैना भाई, अरुण सिंह, उपेन्द्र राजभर, रामसरन यादव, रामनेवास यादव, डॉ. इजहारुल हक खान, दिलीप यादव सहित बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे और सभी ने समाजवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।



