Breaking Newsभारतराजनीति
गोरखपुर पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, गोरखनाथ मंदिर में गुरु गोरखनाथ का किया दर्शन-पूजन, जन्माष्टमी पर्व में होंगे शामिल

गोरखपुर पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, गोरखनाथ मंदिर में गुरु गोरखनाथ का किया दर्शन-पूजन, जन्माष्टमी पर्व में होंगे शामिल
गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को गोरखपुर पहुंचे। एयरपोर्ट से सीधे वे गोरखनाथ मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने विधि-विधान से गुरु गोरखनाथ बाबा का दर्शन-पूजन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
मंदिर में दर्शन-पूजन के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखनाथ मंदिर परिसर में ही आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के भव्य समारोह में शामिल होंगे। इस दौरान वे बाल गोपाल के जन्मोत्सव कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे और श्रद्धालुओं को संबोधित भी करेंगे।