Breaking Newsभारत

सपा के वरिष्ठ नेता जफर अमीन ‘डक्कू’ को कोर्ट से जमानत मंजूर; शाम तक जेल से बाहर आने की उम्मीद

*गोरखपुर बिग ब्रेकिंग*

सपा के वरिष्ठ नेता जफर अमीन ‘डक्कू’ को कोर्ट से जमानत मंजूर; शाम तक जेल से बाहर आने की उम्मीद

गोरखपुर। जमीन विवाद को लेकर वायरल हुए वीडियो के बाद कानूनी कार्रवाई का सामना कर रहे समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता जफर अमीन ‘डक्कू’ को कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने उनकी जमानत मंजूर कर ली है। जमानत से संबंधित औपचारिकताएं पूरी होने के बाद उनके आज शाम तक जेल से बाहर आने की संभावना जताई जा रही है।

मामला राजघाट थाना क्षेत्र के खोखरटोला से जुड़ा है। यहां जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था। इसी दौरान महिलाओं और दूसरे पक्ष के बीच कथित कहासुनी और मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था।
वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए जफर अमीन ‘डक्कू’ को हिरासत में लिया था। इसके बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया था।

अब कोर्ट से जमानत मिलने के बाद उनके समर्थकों में खुशी का माहौल है। जमानत की औपचारिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद शाम तक जेल से बाहर आने की उम्मीद है l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button