लखनऊ: बीएसपी सुप्रीमो मायावती की अध्यक्षता में हुई पार्टी की ऑल इंडिया बैठक समाप्त।

लखनऊ: बीएसपी सुप्रीमो मायावती की अध्यक्षता में हुई पार्टी की ऑल इंडिया बैठक समाप्त।
बैठक में राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा और प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल समेत कई वरिष्ठ नेता रहे मौजूद।
स्वर्गीय बीएसपी विधायक उमाशंकर सिंह के पुत्र प्रिंस युकेश सिंह भी बैठक में रहे मौजूद।
मायावती ने पार्टी व मूवमेंट से जुड़े पिछले कार्यों की समीक्षा कर कमियों को दूर करने के दिए निर्देश।
पार्टी के सभी छोटे-बड़े पदाधिकारियों को वार्षिक कार्यों के लिए जरूरी दिशा-निर्देशों का ईमानदारी से पालन करने की सख्त हिदायत।
मायावती बोलीं- बहुजन समाज का हित, कल्याण और अस्मिता मेरे लिए सर्वोपरि।
मान्यवर कांशीराम के त्याग, तपस्या और समर्पण की तरह बहुजन मिशन को आगे बढ़ाना लक्ष्य- मायावती।
मायावती ने कहा- शोषित वर्ग को शासक वर्ग बनाने का मिशनरी लक्ष्य सर्वोपरि है।
मायावती बोलीं- इस मिशन को पूरा करने के लिए सत्ता भी जरूरी है।
RSS प्रमुख मोहन भागवत के अमेरिका दौरे में कही गई बातों का भी मायावती ने लिया संज्ञान।
मायावती का आरोप- आरएसएस की कथनी और करनी में जमीन-आसमान का भारी अंतर है।
मायावती बोलीं- आरएसएस की विश्वसनीयता को लेकर लोगों में अभाव है।
RSS बाबा साहेब के मानवतावादी और समतामूलक संविधान पर पूरी ईमानदारी से अमल करे- मायावती।
मायावती ने देश और दुनिया के ज्वलंत मुद्दों पर भी पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों का ध्यान आकर्षित कराया।

